जयपुर। जिले में उचित मूल्य की दुकान लेने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ा मौका है। जिला कलक्टर (रसद) कार्यालय ने 29 सितंबर को जारी विज्ञप्ति को निरस्त करते हुए 116 रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान के दिशा-निर्देशों और आरक्षण व्यवस्था के तहत जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय के क्षेत्राधिकार में आने वाली इन दुकानों के प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला कलक्टर (रसद) संदेश नायक ने बताया कि वर्ष 2023 की पुरानी विज्ञप्ति भी समाप्त कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
सामान्य श्रेणी में इन क्षेत्रों की दुकानें
सामान्य श्रेणी में बस्सी तहसील की नगर पालिका बस्सी के वार्ड संख्या 9, 12, 21, मनोहरपुरा, दूधली, पडासोली, टहटडा टहटडा (दौपुर) तथा लालगढ़ शामिल हैं। तुंगा तहसील में खतेपुरा एवं बराला, फागी तहसील में मण्डोर, रोटवाड़ा, चकवाड़ा, नारेड़ा (छापरी), कंवरपुरा, माधोराजपुरा में भांकरोटा एवं रेनवाल मांजी तथा हीरापुर शामिल हैं।
जॉबनेर तहसील में जोरपुरा जॉबनेर, आसलपुर, आईदान का बास, भैंसावा तथा नगर पालिका जोबनेर के वार्ड संख्या 3, 9 एवं 10 शामिल हैं। किशनगढ़-रेनवाल तहसील में मुंडियागढ़, लुनियावास, सुण्डो का बास, रामजीपुरा कलां, जुनसिया, काबरो का बास, मलिकपुर, बाघावास, भैंसलाना तथा नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल के वार्ड संख्या 20 एवं 3 शामिल हैं।
फुलेरा तहसील में चैनपुरा (पीथावास), चैनपुरा (भावसा), सुरसिंहपुरा, आकोदा, रोजड़ी, श्रीरामपुरा तथा नगर पालिका सांभर के वार्ड संख्या 1, 4, 18, 1, 8 एवं नगर पालिका फुलेरा के वार्ड संख्या 10, 14 शामिल हैं। आंधी तहसील में महंगी, डांगरवाड़ा, थली एवं फूटोलाव, आमेर तहसील में रूण्डल तथा जालसू तहसील में चतरपुरा, नांगल सिरस एवं रामपुरा डाबड़ी शामिल हैं।
सांगानेर तहसील में देहमीकलां (देहमीखुर्द), कपूरावाला, भम्भोरिया, वाटिका तथा नगर पालिका बगरू के वार्ड संख्या 1 एवं 2 शामिल हैं। दूदू तहसील में उरसेवा, बींगोलाव (हटुपुरा), साखून (जाखड़ों की ढाणी) एवं नानण तथा मौजमाबाद तहसील में गाडोता एवं धमाणा शामिल हैं।
जयपुर ग्रामीण तहसील में मुण्डिया रामसर, मण्डाभोपावास एवं चकरामसर, शाहपुरा तहसील में छापड़ा खुर्द, नायन (त्रिलोकपुरा), नवलपुरा तथा नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 11, 13 एवं 14 शामिल हैं। चौमूं तहसील में गोविन्दगढ़ (कालू का बास), हस्तैड़ा, कालाडेरा, गोविन्दगढ़ तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 12 एवं 9 शामिल हैं। चाकसू तहसील में नगर पालिका चाकसू के वार्ड संख्या 17 (पुराना), 15 एवं 5 (पुराना) तथा कादेड़ा शामिल हैं।
सामान्य महिला श्रेणी
सामान्य महिला श्रेणी में बस्सी तहसील में रामरतनपुरा, माधोराजपुरा में मोहब्बतपुरा एवं झाड़ला, जॉबनेर तहसील में डेहरा, बस्सी झाझड़ा एवं करणसर (खिजूरियां) शामिल हैं। किशनगढ़-रेनवाल तहसील में नगर पालिका किशनगढ़-रेनवाल का वार्ड संख्या 5, बासड़ी खुर्द, भांदवा (डोगी वालों का बास), डूंगरसी का बास एवं हरसोली शामिल हैं।
फुलेरा तहसील में सिनोदिया, हिरनोदा, तेज्या का बास तथा नगर पालिका नरेना का वार्ड संख्या 10 शामिल है। जमवारामगढ़ तहसील में नायला (रामजीपुरा) एवं ताला तथा आमेर तहसील में लखेर शामिल हैं। जालसू तहसील में रायथल (विजयपुरा), सांगानेर तहसील में पवालिया (टिलावाला) एवं देवलियां तथा जयपुर ग्रामीण तहसील में फतेहपुरा एवं निमेड़ा शामिल हैं।
शाहपुरा तहसील में नगर पालिका शाहपुरा के वार्ड संख्या 4, 12 एवं 17 शामिल हैं। चौमूं तहसील में गुडलिया (कीरत सिंह का बास), खेजरोली, इटावा भोपजी तथा नगर पालिका चौमूं के वार्ड संख्या 19, 23, 24 एवं 20 शामिल हैं। चाकसू तहसील में सवाई माधोसिंहपुरा, कोटखावदा एवं काठावाला शामिल हैं।
यह वीडियो भी देखें :

