रांची में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। पहली बार मेन रोड में दोपहर 3:30 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक निजी वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बुधवार को यह व्यवस्था मेन रोड में लागू होगी, जबकि गुरुवार से पूरे शहर में ट्रैफिक प्लान प्रभावी होगा। शहर में 23 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और 144 स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। इस बार चतुर्थी यानि 14 अक्टूबर से ही नौ बड़े पूजा पंडालों के पट खुल रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के जल्दी उमड़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां की हैं। न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को अहले सुबह 3 बजे से प्रात: 8 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद भीड़ और यातायात की स्थिति के अनुसार निर्धारित प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है मेन रोड में आज से ही लागू हो जाएगा ट्रैफिक प्लान, अन्य इलाकों में कल से सुबह 4 से 8 बजे तक ही होगा भारी वाहनों का प्रवेश आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 3 बजे से 8 बजे तक ही आ सकेंगी। आज इन नौ बड़े पूजा पंडालों के खुलेंगे पट भारतीय युवक संघ बकरी बाजार, ज्योति संगम दुर्गापूजा समिति मारवाड़ी स्कूल, श्री रामलला पूजा समिति जिला स्कूल, राजस्थान मित्र मंडल सेवा सदन रोड, ओसीसी क्लब बांग्ला स्कूल, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति, त्रिकोण हवन कुंड, गीतांजलि क्लब मोरहाबादी और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति सर्जना चौक। 14 से 21 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा ट्रैफिक रूट कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक और सुजाता चौक की ओर निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले निजी वाहन सैनिक मार्केट और चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही जा सकेंगे।
पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट की ओर आने वाले छोटे वाहन मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक की ओर जा सकेंगे।
हरमू से किशोरगंज होकर रातू रोड आने वाले चारपहिया वाहन किशोरगंज चौक तक ही आ सकेंगे।
कांके रोड से कचहरी आने वाले छोटे वाहन जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड होकर पहुंच सकेंगे।
लालपुर से कचहरी आने वाले वाहनों को जेपीएससी कार्यालय के पास रोक दिया जाएगा।
डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहनों को मिशन चौक तक आने की अनुमति मिलेगी।
लालपुर से कोकर जाने वाली सड़क वन-वे रहेगी। कोकर से लालपुर आने वाले वाहनों को कांटाटोली, डंगराटोली होकर ही आना होगा। शहर के बाहरी इलाकों में यहां होंगे ड्रॉप गेट: लॉ यूनिवर्सिटी कांके बोड़ेया रिंग रोड, {बीआईटी नेवरी गोलचक्कर, {खेलगांव, {दुर्गा सोरेन चौक, {रामपुर खरसीदाग, बिरसा चौक, शहीद मैदान, कटहल मोड़। यहां पार्किंग : सैनिक मार्केट, {चर्च कॉम्प्लेक्स {जिला स्कूल {बालकृष्ण स्कूल परिसर {मिशन चौक के पास {हरमू मैदान { आरएलएसवाई कॉलेज परिसर {न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड {बरियातू मैदान {शहीद मैदान {बड़ा तालाब नदी ग्राउंड के पास {नागा बाबा खटाल के पास {जाकिर हुसैन पार्क के पास पार्किंग कर सकेंगे। ट्रैफिक एसपी ने की सहयोग की अपील ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आम नागरिकों से 14 से 21 अक्टूबर तक अनावश्यक रूप से वाहन लेकर नहीं निकलने की अपील की है। कहा कि लोग चारपहिया के बजाय दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। रांची में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। पहली बार मेन रोड में दोपहर 3:30 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक निजी वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बुधवार को यह व्यवस्था मेन रोड में लागू होगी, जबकि गुरुवार से पूरे शहर में ट्रैफिक प्लान प्रभावी होगा। शहर में 23 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं और 144 स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। इस बार चतुर्थी यानि 14 अक्टूबर से ही नौ बड़े पूजा पंडालों के पट खुल रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के जल्दी उमड़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां की हैं। न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को अहले सुबह 3 बजे से प्रात: 8 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद भीड़ और यातायात की स्थिति के अनुसार निर्धारित प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है मेन रोड में आज से ही लागू हो जाएगा ट्रैफिक प्लान, अन्य इलाकों में कल से सुबह 4 से 8 बजे तक ही होगा भारी वाहनों का प्रवेश आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 3 बजे से 8 बजे तक ही आ सकेंगी। आज इन नौ बड़े पूजा पंडालों के खुलेंगे पट भारतीय युवक संघ बकरी बाजार, ज्योति संगम दुर्गापूजा समिति मारवाड़ी स्कूल, श्री रामलला पूजा समिति जिला स्कूल, राजस्थान मित्र मंडल सेवा सदन रोड, ओसीसी क्लब बांग्ला स्कूल, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति, त्रिकोण हवन कुंड, गीतांजलि क्लब मोरहाबादी और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति सर्जना चौक। 14 से 21 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा ट्रैफिक रूट कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक और सुजाता चौक की ओर निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगे।
सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले निजी वाहन सैनिक मार्केट और चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही जा सकेंगे।
पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट की ओर आने वाले छोटे वाहन मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक की ओर जा सकेंगे।
हरमू से किशोरगंज होकर रातू रोड आने वाले चारपहिया वाहन किशोरगंज चौक तक ही आ सकेंगे।
कांके रोड से कचहरी आने वाले छोटे वाहन जाकिर हुसैन पार्क और रेडियम रोड होकर पहुंच सकेंगे।
लालपुर से कचहरी आने वाले वाहनों को जेपीएससी कार्यालय के पास रोक दिया जाएगा।
डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहनों को मिशन चौक तक आने की अनुमति मिलेगी।
लालपुर से कोकर जाने वाली सड़क वन-वे रहेगी। कोकर से लालपुर आने वाले वाहनों को कांटाटोली, डंगराटोली होकर ही आना होगा। शहर के बाहरी इलाकों में यहां होंगे ड्रॉप गेट: लॉ यूनिवर्सिटी कांके बोड़ेया रिंग रोड, {बीआईटी नेवरी गोलचक्कर, {खेलगांव, {दुर्गा सोरेन चौक, {रामपुर खरसीदाग, बिरसा चौक, शहीद मैदान, कटहल मोड़। यहां पार्किंग : सैनिक मार्केट, {चर्च कॉम्प्लेक्स {जिला स्कूल {बालकृष्ण स्कूल परिसर {मिशन चौक के पास {हरमू मैदान { आरएलएसवाई कॉलेज परिसर {न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड {बरियातू मैदान {शहीद मैदान {बड़ा तालाब नदी ग्राउंड के पास {नागा बाबा खटाल के पास {जाकिर हुसैन पार्क के पास पार्किंग कर सकेंगे। ट्रैफिक एसपी ने की सहयोग की अपील ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आम नागरिकों से 14 से 21 अक्टूबर तक अनावश्यक रूप से वाहन लेकर नहीं निकलने की अपील की है। कहा कि लोग चारपहिया के बजाय दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

