पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र में हड़बोड़ा नदी में नहाने के दौरान 13 साल का राजबीर कुमार लापता हो गया। वह बेलवा गांव निवासी जितेंद्र गिरी का बेटा है। घटना के बाद से गांव में मायूसी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, राजबीर शनिवार को कुछ बच्चों के साथ नदी किनारे खेलने गया था। खेल खत्म होने के बाद वह चार बच्चों के साथ नदी में नहाने चला गया। तीन बच्चे नहाने के बाद घर लौट आए, लेकिन राजबीर घर नहीं पहुंचा। पुलिस और SDRF ने शुरू किया तलाश अभियान परिवार के लोगों ने राजबीर की तलाश शुरू की। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो गौनाहा थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, देर शाम तक राजबीर का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता ने बताया कि SDRF की मदद से किशोर की तलाश जारी है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है राजबीर राजबीर के लापता होने की खबर मिलते ही उसकी मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे की सलामती की दुआ करते हुए बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, राजबीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई 18 वर्षीय गौरव कुमार और 16 वर्षीय बहन गरिमा कुमारी है। किशोर के लापता होने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी नदी किनारे जुटे हुए हैं और राजबीर के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाना क्षेत्र में हड़बोड़ा नदी में नहाने के दौरान 13 साल का राजबीर कुमार लापता हो गया। वह बेलवा गांव निवासी जितेंद्र गिरी का बेटा है। घटना के बाद से गांव में मायूसी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, राजबीर शनिवार को कुछ बच्चों के साथ नदी किनारे खेलने गया था। खेल खत्म होने के बाद वह चार बच्चों के साथ नदी में नहाने चला गया। तीन बच्चे नहाने के बाद घर लौट आए, लेकिन राजबीर घर नहीं पहुंचा। पुलिस और SDRF ने शुरू किया तलाश अभियान परिवार के लोगों ने राजबीर की तलाश शुरू की। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो गौनाहा थाना पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, देर शाम तक राजबीर का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता ने बताया कि SDRF की मदद से किशोर की तलाश जारी है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है राजबीर राजबीर के लापता होने की खबर मिलते ही उसकी मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे की सलामती की दुआ करते हुए बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। परिजनों के अनुसार, राजबीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई 18 वर्षीय गौरव कुमार और 16 वर्षीय बहन गरिमा कुमारी है। किशोर के लापता होने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी नदी किनारे जुटे हुए हैं और राजबीर के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

