किशनगंज में कॉपर वायर चोरी का खुलासा:65 KG तांबा और इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज में कॉपर वायर चोरी का खुलासा:65 KG तांबा और इलेक्ट्रिक ऑटो बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज में गलगलिया थाना क्षेत्र स्थित रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड फैक्ट्री में हुई तांबा तार चोरी मामले का किशनगंज पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 65 किलोग्राम तांबा तार तथा घटना में प्रयुक्त एक टोटो भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 की रात गलगलिया स्थित रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड फैक्ट्री से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के तांबा तार की चोरी कर ली गई थी। मामले में फैक्ट्री प्रतिनिधि आदित्यनाथ झा, निवासी मानिकपुर (भागलपुर), के आवेदन पर गलगलिया थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज किया गया। चोरी किए गए तांबा तार के साथ गिरफ्तार किया कांड में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 331(4) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। किशनगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान चार आरोपियों को चोरी किए गए तांबा तार के साथ गिरफ्तार किया गया। इलेक्ट्रिक ऑटो को भी जब्त किया गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार (20 वर्ष), पिता धर्मेंद्र शाह, निवासी बंदरबाड़ी; राजन कुमार शाह उर्फ नीतीश कुमार (19 वर्ष), पिता गजाधर राम, निवासी रामनगर; शमीम अख्तर (24 वर्ष), पिता मोहम्मद अलाउद्दीन, निवासी बासमुनी तथा राजेश कुमार साहब (19 वर्ष), पिता सत्यनारायण शाह, निवासी बंदरबाड़ी, थाना गलगलिया, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 65 किलोग्राम तांबा तार बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए एक टोटो को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। किशनगंज में गलगलिया थाना क्षेत्र स्थित रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड फैक्ट्री में हुई तांबा तार चोरी मामले का किशनगंज पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 65 किलोग्राम तांबा तार तथा घटना में प्रयुक्त एक टोटो भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 की रात गलगलिया स्थित रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड फैक्ट्री से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के तांबा तार की चोरी कर ली गई थी। मामले में फैक्ट्री प्रतिनिधि आदित्यनाथ झा, निवासी मानिकपुर (भागलपुर), के आवेदन पर गलगलिया थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज किया गया। चोरी किए गए तांबा तार के साथ गिरफ्तार किया कांड में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 331(4) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। किशनगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान चार आरोपियों को चोरी किए गए तांबा तार के साथ गिरफ्तार किया गया। इलेक्ट्रिक ऑटो को भी जब्त किया गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार (20 वर्ष), पिता धर्मेंद्र शाह, निवासी बंदरबाड़ी; राजन कुमार शाह उर्फ नीतीश कुमार (19 वर्ष), पिता गजाधर राम, निवासी रामनगर; शमीम अख्तर (24 वर्ष), पिता मोहम्मद अलाउद्दीन, निवासी बासमुनी तथा राजेश कुमार साहब (19 वर्ष), पिता सत्यनारायण शाह, निवासी बंदरबाड़ी, थाना गलगलिया, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 65 किलोग्राम तांबा तार बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए एक टोटो को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *