पवना घाट पर सुविधाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

पवना घाट पर सुविधाएं दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

पौआखाली | लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत पौआखाली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख पवना छठ घाट पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर प्रशासन की ओर से घाट परिसर में फैली गंदगी को हटाकर साफ-सुथरा बनाने का काम कराया जा रहा है। वहीं, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए घाट तक जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवना घाट पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम ने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता से जुड़ा महापर्व है। पौआखाली | लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत पौआखाली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख पवना छठ घाट पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर प्रशासन की ओर से घाट परिसर में फैली गंदगी को हटाकर साफ-सुथरा बनाने का काम कराया जा रहा है। वहीं, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए घाट तक जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवना घाट पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबू नसर आलम ने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता से जुड़ा महापर्व है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *