पलवल में एक बार फिर से बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। सोमवार की देर रात करीब 12 बजे पुरानी बस्ती सल्लागढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने देर रात एक व्यापारी के घर पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इस घटना का एक सीसीवी भी सामने आया है। शक होने के बदमाशों का पीछा कर रही कमांडो टीम ने मौके से एक को पकड लिया। जबकि दूसरे आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। व्यापारी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पहले कैंप थाना पुलिस के द्वारा मामले को गोलमोल बनाने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी ने कृष्णगोपाल के द्वारा बताया गया कि शिकायत नही मिली है। लेकिन जब किठवाड़ी पुल चौकी में पता किया गया तो पता चला कि पीड़ित के द्वारा रात में ही शिकायत दे दी गई थी। अब सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला पलवल में पुरानी बस्ती सल्लागढ़ में रहने वाले इरशाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे वह घर में सोए हुए थे। तभी अचानक से उनके दरवाजे पर लाठी और डंडो से वार होने लगे। खिड़कियों के कांच के शीशे टूटने की आवाज सुनकर वह नींद से जागे। लेकिन डर के मारे घर से बाहर नही निकले। तभी बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की कमांडो टीम मौके पर आ गई। इसके बाद टीम ने ने उनमें से एक पकड़ लिया। बाकि सभी पांच मौके से भाग गए। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी देखे तो पूरी घटना के बारे में पता चला। कमांडो बोला देखर शक हुआ तो पीछा किया पलवल पुलिस के कमांडो खजान ने बताया कि वह रात में गश्त कर रहे थे। किठवाड़ी पुल के पास रात के समय कुछ युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर खड़े हुए थे। उनको देखते ही उन पर शक हो गया। नकाबपोश युवक फौरन वहां से चल गए और गली में अंदर जाते ही मकान के दरवाजे और खिड़कियां तोड़नी शुरू कर दी। उन्होंने बिना देर किए गाड़ी से उतरकर उनको पकड़ने की कोशिश की । लेकिन वह केवल एक को ही पकड़ पाए। सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ वीडियों घर पर हमले का ये पूरा वीडियों पड़ोस में सामने लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया। 6 नकाबपोश बदमाश हाथों में लाठी और डंडा लेकर रोड से गली में उनके घर की तरफ बढ़ते है और आते ही दरवाजे , खिड़कियों और गली में खड़ी गाड़ी पर बरसाना शुरू कर देते है। इसी दौरान पीछे से पलवल पुलिस की कमांडो टीम के जवान आते है और उनको पकड़ने के लिए भागते है। पुलिस कमांडो टीम के आते ही वहां भगदड़ मच जाती है। पुलिस के जवान पर भी बचने के लिए डंडे से वार किया जाता है। लेकिन कमांडो अपने आपको बचाते हुए उसको पकड़ लेता है। जबकि पांच बदमाश मौके से भाग जाते है। यूपी के बिजनौर का रहने वाला व्यापारी व्यापारी इरशाद ने बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर यूपी के रहने वाले है। वह करीब 16 सालों से पलवल में रहकर व्यापार कर रहे है। वह खाने के सामान के होलसेल का काम करते है। वह यहां पर किराए के मकान में रहते है। जिन्होंने उनके घर पर हमला किया। उनमें से वह किसी को नही जानते है। वह रात के समय ही पुलिस को शिकायत दे कर आ गए थे। पुलिस बोली मामले की जांच कर रहे किठवाड़ी पुल चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। अभी घर पर हमला करने के कारणों का साफ नही कहा जा सकता। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

