पानीपत सड़क हादसे में 8 बच्चों के पिता की मौत:वाहन ने मारी टक्कर; 20 दिन पहले परिवार के साथ आया था

पानीपत सड़क हादसे में 8 बच्चों के पिता की मौत:वाहन ने मारी टक्कर; 20 दिन पहले परिवार के साथ आया था

पानीपत के इसराना में एनसी कॉलेज के पास सोमवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में 55 वर्षीय मजदूर संजय माझी की मौत हो गई। वह होटल से सामान लेने के लिए निकला था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले के रहने वाले संजय (58) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह करीब 20 दिन पहले ही परिवार के साथ रोजगार की तलाश में इसराना आया था। यहां वह एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। सूचना मिलते ही थाना इसराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह रखवा दिया। इसके बाद मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर संजय के परिजन मंगलवार दोपहर को शवगृह पहुंचे। आठ बच्चों का पिता था संजय संजय की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। उसके 6 बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार के सभी सदस्य ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। परिजनों के अनुसार, मजदूरी से होने वाली कमाई से ही घर का खर्च चलता था। वह परिवार के साथ बेहतर रोजगार की उम्मीद में बिहार से इसराना आए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई इसराना थाना के जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *