पलंग पर सोते वक्त युवक पर पेड़ गिरा,मौत:खिलौने बेचने के लिए अपने परिवार के साथ आया था, अलवर जिले का रहने वाला था

पलंग पर सोते वक्त युवक पर पेड़ गिरा,मौत:खिलौने बेचने के लिए अपने परिवार के साथ आया था, अलवर जिले का रहने वाला था

सीकर में परिवार के साथ खिलौने बेचने आए अलवर के रहने वाले विनोद(39) की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम को वह पलंग पर सो रहा था, तभी अचानक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को एसके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। घटना सीकर के नेहरू पार्क के पास स्थित छोटा तालाब के आगे शनिवार शाम की है, जहां छोटा तालाब के आगे मुख्य सड़क पर एक पेड़ पिछले कई दिनों से टेढ़ा हो रखा था। आज उसके नीचे अलवर के मांडोली का रहने वाला विनोद कुमार (39) पुत्र प्यारेलाल सो रहा था। पेड़ की एक बड़ी टहनी उस पर गिर गई, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ के आसपास ही खुले में पलंग डालकर रहा रहा था परिवार अलवर जिले के रहने वाला विनोद कुमार पिछले दिनों अपने परिवार के साथ सीकर में खिलौने बेचने के लिए आया था। परिवार के लोग पेड़ के आसपास ही खुले में पलंग डालकर रह रहे थे। आज अचानक पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया। आर्थिक सहायता के रूप में परिजनों को दिए 60 हजार रुपए नेहरू पार्क के पास रहने वाले रवि सैनी ने बताया कि पेड़ पिछले कई दिनों से टेढ़ा हो रखा था। इस बारे में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद आज यह हादसा हो गया। रवि ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आर्थिक सहायता के रूप में 60 हजार रुपए विनोद के परिवार को दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *