गुलाबबाग में गणेश महोत्सव की तैयारी तेज, अतिरिक्त पुलिस बल और मजबूत बैरिकेडिंग करने की मांग रखी

गुलाबबाग में गणेश महोत्सव की तैयारी तेज, अतिरिक्त पुलिस बल और मजबूत बैरिकेडिंग करने की मांग रखी

गुलाबबाग में होने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और गणेश पूजा समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मेला के दौरान संभावित भीड़, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुगम आवागमन को लेकर चर्चा की गई। पूजा समिति ने पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और मजबूत बेरिकेडिंग की मांग रखी। पूजा समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से गणेश महोत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित होता रहा है। इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी है। महोत्सव में सामाजिक संगठनों और स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और सामाजिक चेतना से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक के बाद समिति के संरक्षक नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह और संयोजक जितेंद्र कुमार यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को मेला परिसर का निरीक्षण कराया। इस दौरान पार्किंग जोन, दुकानों के आवंटन, झूलों की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। समिति अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पर्याप्त बेरिकेडिंग जरूरी है। सदर एसडीओ विग्नेश टीए ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। एसडीपीओ अभिनव परासर ने भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को लेकर पूजा समिति के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की बात कही। बैठक में सदर थाना प्रभारी राजू कुमार, गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार, समिति के सुनील शर्मा, मुन्ना सिंह, अनिल शर्मा थे। गुलाबबाग में होने वाले गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और गणेश पूजा समिति की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मेला के दौरान संभावित भीड़, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुगम आवागमन को लेकर चर्चा की गई। पूजा समिति ने पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और मजबूत बेरिकेडिंग की मांग रखी। पूजा समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि पिछले 27 वर्षों से गणेश महोत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित होता रहा है। इस बार भी आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी है। महोत्सव में सामाजिक संगठनों और स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और सामाजिक चेतना से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक के बाद समिति के संरक्षक नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह और संयोजक जितेंद्र कुमार यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को मेला परिसर का निरीक्षण कराया। इस दौरान पार्किंग जोन, दुकानों के आवंटन, झूलों की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। समिति अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पर्याप्त बेरिकेडिंग जरूरी है। सदर एसडीओ विग्नेश टीए ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। एसडीपीओ अभिनव परासर ने भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को लेकर पूजा समिति के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की बात कही। बैठक में सदर थाना प्रभारी राजू कुमार, गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार, समिति के सुनील शर्मा, मुन्ना सिंह, अनिल शर्मा थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *