पदभार संभालने के अगले ही दिन सीवान पहुंचे सीके अनिल:शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला-प्रखंड अधिकारियों के साथ बैठक

पदभार संभालने के अगले ही दिन सीवान पहुंचे सीके अनिल:शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला-प्रखंड अधिकारियों के साथ बैठक

सीवान, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन शनिवार को सीवान पहुंचे। उन्होंने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार को लेकर चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस संबंध में कई निर्देश दिए। स्कूलों की मरम्मत और रंग-रोगन कराने का निर्देश बैठक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कायाकल्प अभियान की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने सभी सरकारी विद्यालयों में आंतरिक और बाहरी रंग-रोगन के साथ जरूरी मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा। भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके लिए भूमि और भवन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिक्षकों की उपस्थिति पर रहेगी अधिकारियों की नजर अपर मुख्य सचिव ने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शिक्षकों की उपस्थिति की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। कक्षावार और विषयवार समय-सारणी से होगी पढ़ाई बैठक में विद्यालयों में कक्षावार और विषयवार समय-सारणी तैयार कर उसके अनुसार पढ़ाई कराने पर चर्चा हुई। शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित संसाधनों के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। इसका उद्देश्य पढ़ाई को अधिक प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाना है। सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की ली जाएगी स्वैच्छिक सेवा सीवान नगर क्षेत्र के विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षण में सहयोग के लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की स्वैच्छिक सेवाएं लेने पर भी चर्चा हुई। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। सीवान, बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन शनिवार को सीवान पहुंचे। उन्होंने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार को लेकर चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस संबंध में कई निर्देश दिए। स्कूलों की मरम्मत और रंग-रोगन कराने का निर्देश बैठक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कायाकल्प अभियान की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने सभी सरकारी विद्यालयों में आंतरिक और बाहरी रंग-रोगन के साथ जरूरी मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा। भूमिहीन और भवनहीन विद्यालयों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके लिए भूमि और भवन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिक्षकों की उपस्थिति पर रहेगी अधिकारियों की नजर अपर मुख्य सचिव ने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शिक्षकों की उपस्थिति की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने को कहा। कक्षावार और विषयवार समय-सारणी से होगी पढ़ाई बैठक में विद्यालयों में कक्षावार और विषयवार समय-सारणी तैयार कर उसके अनुसार पढ़ाई कराने पर चर्चा हुई। शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित संसाधनों के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। इसका उद्देश्य पढ़ाई को अधिक प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाना है। सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की ली जाएगी स्वैच्छिक सेवा सीवान नगर क्षेत्र के विद्यालयों में अंग्रेजी, गणित सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षण में सहयोग के लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की स्वैच्छिक सेवाएं लेने पर भी चर्चा हुई। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *