पत्नी की हत्या में फरार आरोपी पति गिरफ्तार:एटा पुलिस ने विजेंद्र को खोखा से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

पत्नी की हत्या में फरार आरोपी पति गिरफ्तार:एटा पुलिस ने विजेंद्र को खोखा से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

एटा जिले की कोतवाली देहात थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।कोतवाली देहात मंगलवार को 3 बजे गिरफ्तार किया है और जेल भेजा है। आरोपी का नाम विजेंद्र पुत्र उदयवीर है, जो कासिमपुर थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गांव के पास एक खोखा से पकड़ा। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के नगला श्वेटा निवासी संगम पुत्री राधेश्याम का विवाह विजेंद्र से हुआ था। सोमवार देर शाम करीब 7 बजे संगम का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा था। मृतका के मायके वालों ने बताया कि पहले भी संगम के साथ मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत कोतवाली देहात थाने में की गई थी, लेकिन परिवार वालों ने थाने में समझौता करवा दिया था। मई 2026 में भी आरोपियों ने फिर से मारपीट की। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां मध्यस्थता के बाद महिला को पति के साथ वापस भेजा गया था। इसी के बाद संगम की संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति विजेंद्र सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक के के लोधी, उप निरीक्षक ईशांत सिंह, हेड कांस्टेबल राधाकृष्ण और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *