पत्नी और 3 बेटियों को पहले जहर दिया,फिर सिर कुचला:खाने में मिलाकर दिया था जहर, जिंदा बचने के डाउट में पत्थर से कुचला

पत्नी और 3 बेटियों को पहले जहर दिया,फिर सिर कुचला:खाने में मिलाकर दिया था जहर, जिंदा बचने के डाउट में पत्थर से कुचला

जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर भागे युवक की तलाश जारी है। वहीं, पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि परिवार की हत्या प्री प्लान बनाकर की गई। पहले खाने में जहर मिलाकर दिया गया। फिर आरोपी को शक हुआ की पत्नी और बेटियां जिंदा बच सकती हैं। इसके बाद पत्थर से सिर कुचल दिया। पुलिस CCTV फुटेजों के आधार पर हत्यारे का पीछा कर पकड़ने में जुटी है। DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया- गोविंद वाटिका में राहुल झा (45) ने अपनी पत्नी गीता झा (40), बेटी नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) की हत्या की है। पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चारों शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। फरार आरोपी के भाई संजय कुमार झा की शिकायत पर करधनी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें हत्या के मामले में फरार आरोपी राहुल झा की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस से बचने लिए हत्या के बाद राहुल अपना मोबाइल घर पर स्विच ऑफ कर छोड़ गया। पुलिस टीमें उसकी तलाश में CCTV फुटेजों को खंगाल पीछा कर रही है। परिवार को मारने का बनाया प्लान सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने परिवार की हत्या का प्री-प्लान बनाया था। कर्ज में डूबे होने के चलते ही उसने ऐसा कदम उठाया। परिवार की हत्या के लिए जहर खरीदकर लाया था। रात को खाने में पत्नी और तीनों बेटियों को जहर मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के बाद रोज की तरफ परिवार के मेंबर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। बेहोशी में पत्थर से सिर कुचला पहले मंजिल पर स्थित कमरे में राहुल भी अपनी पत्नी के साथ सोने के लिए चला गया। सुबह जल्दी उठकर राहुल ने पत्नी और बेटियों को चेक किया। उसे जहर देने के बाद भी पत्नी व बेटियों के जिंदा रहने का शक था। इसके चलते वह घर के बाहर रखी डेढ़ फीट की करीब 10 KG की सीमेंट की पट्टी उठाकर लाया। पहले अपने कमरे में जाकर पत्नी की हत्या की। इसके बाद तीनों बेटियों के सिर-चेहरे पर पट्टी से ताबड़तोड़ वार किए। खूने से सने कपड़े बदले पत्थर से चारों के सिर कुचलकर राहुल ने कपड़े से खून पोछा। राहुल ने खून से सने अपने कपड़ों को उतार दिया। फिर दूसरे कपड़े पहनकर। सुबह करीब 7 बजे दूध लेने के बाद जागे बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा (85) को चाय बनाकर पिलाई। उसके बाद तैयार होकर पिता को बाहर जाने के लिए कहा। लिस ने हत्यारे राहुल के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए है। पुलिस उसके मोबाइल का भी डाटा खंगाल रही है। प्रत्यशदर्शी बोले- बेड पर खून ही खून था प्रत्यदर्शी सुशीला ने बताया- मेरा मकान राहुल कुमार झां के पास वाला ही है। आज हम सुबह 9 बजे सो कर उठे थे। मैं जब सुबह उठी तो दूध लेकर अंदर चली गई थी। राहुल के पिता लक्ष्मीनाथ झा सुबह 9.36 बजे घर के बाहर आकर खड़े हो गए थे। वो मुझे अपने घर के अंदर लेकर चले गए थे। इस दौरान मैं पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। जब मैं बाबा के साथ अंदर पहुंची तो बेड पर बच्ची का शव देखा। उसके चेहरे पर गंभीर चोट थी। बेड पर खून ही खून था। इतना देखकर मैं बाहर आ गई और कॉलोनी के लोगों को घटना और शव के बारे में बताया। हंसते खेलते परिवार में आज चार मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया। परिवार की सबसे छोटी बच्ची गौरी और मेरा बेटा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। बच्ची गुरुवार सुबह सात बजे स्कूल की पिकनीक पर मेरे बेटे के साथ गई थी। इसके बाद दोनों शाम 7 बजे वापस घर आ गए थे। राहुल कुमार झां की भतीजी सिमरन ने बताया- गुरुवार शाम ही चाची गीता से फोन पर बात हुई थी। वो हंसकर अच्छे से बात कर रही थी। उनके पास कैश था। ऑनलाइन पैसे चाहिए थे। मैने भेज दिए थे। चाचा पर कर्जे की बात पर उन्होंने कहा कि चाचा ट्रेडिंग के काम के साथ टाइल्स का काम करते थे। ये भी पढ़ें… जयपुर-पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या:फिर पिता को चाय पिलाई और फरार हो गया, अलग-अलग कमरों में मिली लाश जयपुर के करधनी इलाके में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों की सिर पर पत्थर और मुंह पर वार कर हत्या की गई है। फिर शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर आरोपी फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *