दैवीय आपदा में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख:राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दो परिवारों को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी

दैवीय आपदा में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख:राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने दो परिवारों को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी

कानपुर देहात में दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री और सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने राज्य आपदा मोचक निधि के तहत दोनों मृतकों के कानूनी वारिसों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी। राज्यमंत्री ने ग्राम भीखर निवासी 44 वर्षीय पूरन सिंह की पत्नी चंद्रकली को 4 लाख रुपए का सहायता चेक दिया। पूरन सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह की दैवीय आपदा में मौत हुई थी। इसी तरह ग्राम बैरी दरियाव निवासी 87 वर्षीय शिव स्वरूप पुत्र सीता राम की बेटी साधना देवी को भी 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। प्रभावित परिवारों से मिलीं राज्यमंत्री सहायता राशि देने के दौरान प्रतिभा शुक्ला ने दोनों परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य को दैवीय आपदा में खोने का दुख बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में सरकार प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ सकती। उन्होंने परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बोलीं- पात्र परिजनों को जल्द मिले सहायता राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ संवेदनशीलता से खड़ी है। सरकार का प्रयास है कि दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के पात्र परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि मुश्किल समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उनकी प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे। प्रशासन को भी आपदा प्रभावित लोगों के मामलों में संवेदनशीलता और तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *