पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर:देवर से प्रेम-प्रसंग को लेकर था विवाद, बरेली में हुई मौत

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर:देवर से प्रेम-प्रसंग को लेकर था विवाद, बरेली में हुई मौत

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के गांव खिरकिया में पारिवारिक विवाद के चलते एक 35 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव खिरकिया निवासी राजेश की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हर्षिता (35) से हुई थी। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, हर्षिता का अपने देवर इंद्रपाल से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लगभग एक माह पहले हर्षिता अपने देवर के साथ घर छोड़कर चली गई थी और तीन दिन पहले ही गांव लौटी थी। शुक्रवार दोपहर इसी बात को लेकर पति राजेश और हर्षिता के बीच फिर से तीखी कहासुनी हो गई। गुस्से और तनाव में आकर हर्षिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और कमरे में चली गई। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखने पर वह फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत बीसलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और प्रेम-प्रसंग व गृह-क्लेश सहित सभी संबंधित बिंदुओं पर विधिक जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *