पति पत्नी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक रूप से परेशान थे, अकेले ही रहते थे, परिजनों ने दी रिपोर्ट

पति पत्नी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मानसिक रूप से परेशान थे, अकेले ही रहते थे, परिजनों ने दी रिपोर्ट

जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र में पति पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों बीते कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी थे। संभवतः इसी के चलते उन्होंने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया अब उनके पुत्र की ओर से मृग रिपोर्ट थाने में दी गई है। थाने में दी रिपोर्ट में ऊर्जा राम ने बताया कि कालीजाल में 18 सितंबर को उनके पिता ढलाराम (70) और माता सारकी (69) ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सुपुर्द की। मामले को लेकर लूणी थाना अधिकारी हमीर सिंह ने बताया- सुसाइड करने वाले दंपति बुजुर्ग थे। पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान भी थे। दोनों अकेले ही रहते थे। संभवतः इसी के चलते उन्होंने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *