ज्वैलरी दुकान में काम करने वाला कारीगर ही निकला चोर:2 किलो चांदी और सोना लेकर डेढ़ साल से था फरार, अहमदाबाद से गिरफ्तार

ज्वैलरी दुकान में काम करने वाला कारीगर ही निकला चोर:2 किलो चांदी और सोना लेकर डेढ़ साल से था फरार, अहमदाबाद से गिरफ्तार

जोधपुर कमिश्नरेट की पश्चिम जिले की राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने आभूषणों की धोखाधड़ी और चोरी के मामले में पिछले 1 साल 8 महीने से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दुकान पर काम करने के दौरान ही मालिक का भरोसा जीतकर लाखों रुपए और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और वेशभूषा बदल रहा था।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से दस्तयाब किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मार्च 2025 को प्रार्थी केशरसिंह खींची ने थाना राजीव गांधी नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रितेश सोनी उनके मकान में स्थित आशापूरा ज्वैलर्स की दुकान पर काम करता था। प्रार्थी से जान-पहचान बढ़ने पर उसने 4 लाख रुपए उधार लिए जो वापस नहीं लौटाए यही नहीं, आरोपी ने दुकान के नाम पर अन्य ग्राहकों से आभूषणों की खरीद कर ली, जिसका दुकान के रजिस्टर में कोई इंद्राज नहीं किया। मौका पाकर शातिर रितेश सोनी दुकान से 2 किलो चांदी और 30 ग्राम वजनी सोने का शीशफूल चुराकर फरार हो गया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी. फरार चल रहे आरोपी रितेश कुमार सोनी पुत्र किशन सोनी, उम्र 45 वर्ष, निवासी उदयपुरिया बाजार, जिला पाली को दबोचने के लिए पुलिस ने उसके पैतृक निवास स्थान पर कई दबिशें दीं, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर है और वह कभी चेन्नई, कभी महाराष्ट्र तो कभी गुजरात में छिपकर अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए एक स्थान पर कुछ ही समय रुकता और फिर अपनी लोकेशन बदल लेता था। मुल्जिम के खिलाफ धारा 37 पुलिस एक्ट का वारंट भी जारी करवाया गया था।
अहमदाबाद की फैक्ट्री से दबोचा मामला सामने आने के बादथानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में दबिश देकर स्वर्ण आभूषण बनाने वाली एक फैक्ट्री से आरोपी रितेश सोनी को धर दबोचा। आरोपी करीब एक साल आठ महीने से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई में ASI तपेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल अजीत सिंह, हैड कांस्टेबल मोजूराम, कॉस्टेबल ज्ञानचन्द, प्रेमाराम आदि शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *