पति ने पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी:महिला जज की गाड़ी के आगे लेटी; हंगामे के बाद पति गिरफ्तार

पति ने पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी:महिला जज की गाड़ी के आगे लेटी; हंगामे के बाद पति गिरफ्तार

गोपालगंज जिले में पहली पत्नी के जीवित रहते और बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में पीड़िता ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और एक जज की गाड़ी के आगे लेटकर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला और उसके परिजनों को सड़क से हटाया। पीड़िता की पहचान पटना जिले के फुलवारी शरीफ गोनपुरा निवासी नुजहत परवीन के रूप में हुई है। नुजहत की शादी वर्ष 2015 में गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित तूरकाहा कॉलोनी निवासी सदाब के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8 और 10 साल है। ‘छोटी-छोटी बातों पर ससुराल में प्रताड़ित किया’ नुजहत के अनुसार, उसका पति विदेश में मार्केटिंग का काम करता है, जबकि सास-ससुर एलआईसी एजेंट हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति, सास, ससुर और ससुराल के अन्य सदस्य उसे खाना ठीक से नहीं बनाने जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। बाद में उसे छोड़ दिया गया। 15 दिन पहले विदेश से आया, दो दिन पहले कर ली दूसरी शादी पीड़िता ने बताया कि उसका पति करीब 15 दिन पहले बिना किसी जानकारी के विदेश से घर आया था। इसके बाद दो दिन पहले उसने चुपके से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह नई पत्नी और अपने माता-पिता के साथ किसी गुप्त स्थान पर रह रहा था। पति के ड्राइवर पर मोबाइल छीनने का आरोप मामले की जानकारी मिलने के बाद नुजहत अपने भाई और बहन के साथ गोपालगंज पहुंची। इसी दौरान पति के ड्राइवर ने कथित तौर पर उसका मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। पीड़िता और उसके परिजनों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाया। जज की गाड़ी के आगे लेटकर सड़क जाम की इसके बाद नुजहत ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता और असहयोग का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। हंगामा उस समय और बढ़ गया जब पीड़िता और उसका भाई एक जज की गाड़ी के आगे जाकर लेट गए। इससे सड़क पर पूरी तरह जाम की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हुआ। पति गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर शुरू हुई कार्रवाई सड़क जाम और हंगामे के बाद पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को समझाकर सड़क से हटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति सदाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोपालगंज जिले में पहली पत्नी के जीवित रहते और बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में पीड़िता ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और एक जज की गाड़ी के आगे लेटकर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला और उसके परिजनों को सड़क से हटाया। पीड़िता की पहचान पटना जिले के फुलवारी शरीफ गोनपुरा निवासी नुजहत परवीन के रूप में हुई है। नुजहत की शादी वर्ष 2015 में गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित तूरकाहा कॉलोनी निवासी सदाब के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8 और 10 साल है। ‘छोटी-छोटी बातों पर ससुराल में प्रताड़ित किया’ नुजहत के अनुसार, उसका पति विदेश में मार्केटिंग का काम करता है, जबकि सास-ससुर एलआईसी एजेंट हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति, सास, ससुर और ससुराल के अन्य सदस्य उसे खाना ठीक से नहीं बनाने जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। बाद में उसे छोड़ दिया गया। 15 दिन पहले विदेश से आया, दो दिन पहले कर ली दूसरी शादी पीड़िता ने बताया कि उसका पति करीब 15 दिन पहले बिना किसी जानकारी के विदेश से घर आया था। इसके बाद दो दिन पहले उसने चुपके से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह नई पत्नी और अपने माता-पिता के साथ किसी गुप्त स्थान पर रह रहा था। पति के ड्राइवर पर मोबाइल छीनने का आरोप मामले की जानकारी मिलने के बाद नुजहत अपने भाई और बहन के साथ गोपालगंज पहुंची। इसी दौरान पति के ड्राइवर ने कथित तौर पर उसका मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। पीड़िता और उसके परिजनों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाया। जज की गाड़ी के आगे लेटकर सड़क जाम की इसके बाद नुजहत ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता और असहयोग का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। हंगामा उस समय और बढ़ गया जब पीड़िता और उसका भाई एक जज की गाड़ी के आगे जाकर लेट गए। इससे सड़क पर पूरी तरह जाम की स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हुआ। पति गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर शुरू हुई कार्रवाई सड़क जाम और हंगामे के बाद पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को समझाकर सड़क से हटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति सदाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *