पटना में सुसाइड नोट लिखकर युवक लापता:लिखा- मम्मी I love you bye…गर्लफ्रेंड की शादी करवा देना, कंपनी के BM-स्टेट हेड की वजह से मरने जा रहा

पटना में सुसाइड नोट लिखकर युवक लापता:लिखा- मम्मी I love you bye…गर्लफ्रेंड की शादी करवा देना, कंपनी के BM-स्टेट हेड की वजह से मरने जा रहा

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी से 23 वर्षीय आशु रविवार शाम करीब 5 बजे से लापता है। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। परिजनों ने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है। 15 दिन पहले माइक्रो फाइनेंस कंपनी में की थी नौकरी आशु के बड़े भाई रोहित ने बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले सक्षम ग्राम प्राइवेट लिमिटेड, हाजीपुर में नौकरी शुरू की थी। नौकरी को लेकर वह तनाव में चल रहा था। उसने कुछ परेशानियां मुझसे साझा भी की थी, लेकिन मैंने उसे समझाया था। आज उसके सुसाइड की खबर मिली है। फिलहाल, परिजन परेशान हैं। सुसाइड नोट में नौकरी से जुड़ी परेशानी का जिक्र आशु ने सुसाइड नोट में लिखा है, “हम हमेशा के लिए जा रहे हैं भैया। मम्मी-पापा का ख्याल रखना। कोशिश करना कि पापा दारू पीना छोड़ दें। बहुत कोशिश किए अच्छा आदमी बनने का, लेकिन नहीं हुआ। एक गलती हो गई। भैया तुम अच्छा से रहना और ममी पापा का ख्याल रखना।’ सुसाइड नोट में उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम के दौरान एक अनजान नंबर पर मैसेज करने का जिक्र किया है। उसके अनुसार, ‘हम सक्षम ग्राम प्राइवेट लिमटेड में काम करते हैं। तो हम रात को अननोन नंबर को देखकर मैसेज कर दिए। रात में इसके लिए सॉरी बोलकर बात खत्म करने के लिए भी बोल दिए थे, लेकिन यह बात बहुत आगे तक चली गई और इस कारण से मैं मरने जा रहा हूं।’ कंपनी से जुड़े लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार इसी मामले को लेकर आशु ने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आशु ने आगे बताया, ‘जिसको हम मैसेज किए थे। वह साक्षी ग्राम की मेंबर थी। हम साक्षी ग्राम की पिंकी देवी, कंपनी के BM सत्य प्रकाश और स्टेट हेड राकेश कुमार की वजह से मर रहे हैं। सुसाइड नोट में प्रेम संबंध का भी जिक्र आशु ने नोट में एक लड़की से प्रेम संबंध होने की बात भी लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है, ‘भैया मैं एक लड़की से प्यार भी करता हूं। उसका नम्बर मेरे फोन में सेव है। उसको घटना के बारे में बता देना और कह देना किसी अच्छे लड़के से शादी कर लेगी। अब जा रहा हूं। आपका प्यारा बेटा छोटा लड़का मम्मी I love you bye…’ पुलिस युवक की तलाश में जुटी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता, उसमें लगाए गए आरोपों और युवक के लापता होने के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, आशु के कमरे से मोबाइल और सुसाइड नोट मिलने के बाद वे काफी परेशान हैं। बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल फोन और सुसाइड नोट समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है, ताकि युवक के लापता होने की वास्तविक वजह सामने आ सके। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी से 23 वर्षीय आशु रविवार शाम करीब 5 बजे से लापता है। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। परिजनों ने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है। 15 दिन पहले माइक्रो फाइनेंस कंपनी में की थी नौकरी आशु के बड़े भाई रोहित ने बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले सक्षम ग्राम प्राइवेट लिमिटेड, हाजीपुर में नौकरी शुरू की थी। नौकरी को लेकर वह तनाव में चल रहा था। उसने कुछ परेशानियां मुझसे साझा भी की थी, लेकिन मैंने उसे समझाया था। आज उसके सुसाइड की खबर मिली है। फिलहाल, परिजन परेशान हैं। सुसाइड नोट में नौकरी से जुड़ी परेशानी का जिक्र आशु ने सुसाइड नोट में लिखा है, “हम हमेशा के लिए जा रहे हैं भैया। मम्मी-पापा का ख्याल रखना। कोशिश करना कि पापा दारू पीना छोड़ दें। बहुत कोशिश किए अच्छा आदमी बनने का, लेकिन नहीं हुआ। एक गलती हो गई। भैया तुम अच्छा से रहना और ममी पापा का ख्याल रखना।’ सुसाइड नोट में उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम के दौरान एक अनजान नंबर पर मैसेज करने का जिक्र किया है। उसके अनुसार, ‘हम सक्षम ग्राम प्राइवेट लिमटेड में काम करते हैं। तो हम रात को अननोन नंबर को देखकर मैसेज कर दिए। रात में इसके लिए सॉरी बोलकर बात खत्म करने के लिए भी बोल दिए थे, लेकिन यह बात बहुत आगे तक चली गई और इस कारण से मैं मरने जा रहा हूं।’ कंपनी से जुड़े लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार इसी मामले को लेकर आशु ने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आशु ने आगे बताया, ‘जिसको हम मैसेज किए थे। वह साक्षी ग्राम की मेंबर थी। हम साक्षी ग्राम की पिंकी देवी, कंपनी के BM सत्य प्रकाश और स्टेट हेड राकेश कुमार की वजह से मर रहे हैं। सुसाइड नोट में प्रेम संबंध का भी जिक्र आशु ने नोट में एक लड़की से प्रेम संबंध होने की बात भी लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा है, ‘भैया मैं एक लड़की से प्यार भी करता हूं। उसका नम्बर मेरे फोन में सेव है। उसको घटना के बारे में बता देना और कह देना किसी अच्छे लड़के से शादी कर लेगी। अब जा रहा हूं। आपका प्यारा बेटा छोटा लड़का मम्मी I love you bye…’ पुलिस युवक की तलाश में जुटी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता, उसमें लगाए गए आरोपों और युवक के लापता होने के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, आशु के कमरे से मोबाइल और सुसाइड नोट मिलने के बाद वे काफी परेशान हैं। बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल फोन और सुसाइड नोट समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है, ताकि युवक के लापता होने की वास्तविक वजह सामने आ सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *