पटना में मोबाइल दुकान से 45 लाख की चोरी:शटर काटकर फोन ले उड़े बदमाश, DIU और FSL टीम ने जुटाए सबूत; चोरों की तलाश जारी

पटना में मोबाइल दुकान से 45 लाख की चोरी:शटर काटकर फोन ले उड़े बदमाश, DIU और FSL टीम ने जुटाए सबूत; चोरों की तलाश जारी

पटना में चोरों ने बीती रात मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। चोर मां कम्युनिकेशन का शटर लॉक काटकर दुकान में घुसे और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। दुकानदार के मुताबिक, चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपए है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड स्थित संजय गांधी नगर की है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो कटा मिला लॉक दुकानदार राजीव राज ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का लॉक कटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच की तो बड़ी संख्या में मोबाइल फोन गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। DIU और FSL की टीम ने की जांच सूचना मिलने के बाद पत्रकार नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। DIU की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस पत्रकार नगर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। पटना में चोरों ने बीती रात मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। चोर मां कम्युनिकेशन का शटर लॉक काटकर दुकान में घुसे और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। दुकानदार के मुताबिक, चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपए है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड स्थित संजय गांधी नगर की है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो कटा मिला लॉक दुकानदार राजीव राज ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का लॉक कटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच की तो बड़ी संख्या में मोबाइल फोन गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। DIU और FSL की टीम ने की जांच सूचना मिलने के बाद पत्रकार नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। DIU की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए। वहीं, FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस पत्रकार नगर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *