पटना में आज 10,789 अभ्यर्थी करेंगे राजभवन मार्च:दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का विरोध; बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और राइट कंट्रोल व्हीकल तैनात

पटना में आज 10,789 अभ्यर्थी करेंगे राजभवन मार्च:दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का विरोध; बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और राइट कंट्रोल व्हीकल तैनात

पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरेंगे। 10,789 सफल अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर और बिहार म्यूजियम होते हुए मुख्यमंत्री आवास यानी लोक सेवक आवास की ओर जाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 1 महीने से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा बढ़ाई गई अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन वाले रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वाटर कैनन की गाड़ियां और राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैयार रखे गए हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। मेंस रद्द करने का नोटिस वापस लेने की मांग अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग 1799 पदों की भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की है। उनका कहना है कि पीटी परीक्षा के बाद उन्होंने मेंस की तैयारी की और परीक्षा दी। मेंस में सफल होने के बाद वे पिछले कई महीनों से फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब अचानक परीक्षा रद्द होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें 5 अक्टूबर को किया था प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी थी लाठी 5 अक्टूबर को पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए थे। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- ‘एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय’ और ‘2 कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा।’ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने लाठी भी भांजी थी। पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरेंगे। 10,789 सफल अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी जेपी गोलंबर, डाकबंगला, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर और बिहार म्यूजियम होते हुए मुख्यमंत्री आवास यानी लोक सेवक आवास की ओर जाएंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 1 महीने से गर्दनीबाग धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन अब तक उनकी बात नहीं सुनी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा बढ़ाई गई अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन वाले रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही वाटर कैनन की गाड़ियां और राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैयार रखे गए हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। मेंस रद्द करने का नोटिस वापस लेने की मांग अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग 1799 पदों की भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की है। उनका कहना है कि पीटी परीक्षा के बाद उन्होंने मेंस की तैयारी की और परीक्षा दी। मेंस में सफल होने के बाद वे पिछले कई महीनों से फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब अचानक परीक्षा रद्द होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें 5 अक्टूबर को किया था प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी थी लाठी 5 अक्टूबर को पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए थे। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- ‘एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय’ और ‘2 कचौड़ी, एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा।’ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने लाठी भी भांजी थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *