पटना- बिल्डर से 2 करोड़ की मांगी रंगदारी:कॉल कर जान लेने की धमकी दी, आरोपी ने शकुन्तला अपार्टमेंट का काम रुकवाने कहा

पटना- बिल्डर से 2 करोड़ की मांगी रंगदारी:कॉल कर जान लेने की धमकी दी, आरोपी ने शकुन्तला अपार्टमेंट का काम रुकवाने कहा

पटना में भाजपा नेता सह बिल्डर से अपराधियों ने दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित भाजपा नेता सह बिल्डर रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह साईं कंस्ट्रक्शन का प्रोपराइटर है और गोला रोड टी-प्वाइंट के पास शकुन्तला अपार्टमेंट का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए लगातार धमकी मिल रही है और दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांगी जा रही है। 12 सितंबर को किया था कॉल शिकायत में बताया गया है कि 12 सितंबर 2026 की रात करीब 11:56 बजे आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से शिकायतकर्ता के मोबाइल पर फोन किया और धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कॉल रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव के साथ पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। बिल्डर ने सुरक्षा की लगाई गुहार बिल्डर ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में आरोपी पर जमीन कब्जाने, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिट्टू सिंह ने हाल ही में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जनसुराज का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन किया था। पटना में भाजपा नेता सह बिल्डर से अपराधियों ने दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित भाजपा नेता सह बिल्डर रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह साईं कंस्ट्रक्शन का प्रोपराइटर है और गोला रोड टी-प्वाइंट के पास शकुन्तला अपार्टमेंट का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए लगातार धमकी मिल रही है और दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांगी जा रही है। 12 सितंबर को किया था कॉल शिकायत में बताया गया है कि 12 सितंबर 2026 की रात करीब 11:56 बजे आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर से शिकायतकर्ता के मोबाइल पर फोन किया और धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कॉल रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव के साथ पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। बिल्डर ने सुरक्षा की लगाई गुहार बिल्डर ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में आरोपी पर जमीन कब्जाने, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिट्टू सिंह ने हाल ही में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले जनसुराज का साथ छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *