बिहार में गृह विभाग ने गुरुवार को 57 पुलिस अधिकारियों के फेरबदल और नई पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी की। इसमें IPS अधिकारियों के साथ DSP स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। पटना में विधि-व्यवस्था से लेकर रेल पुलिस, अपराध अनुसंधान विभाग (CID), निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और आर्थिक अपराध इकाई तक में बदलाव किया गया है। 2020 बैच के IPS अधिकारी अपराजित को पटना में पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह फिलहाल बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के कमांडेंट हैं। वहीं, पटना के विधि-व्यवस्था SP रहे 2010 बैच के IPS अधिकारी मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर का ग्रामीण SP बनाया गया है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2010 बैच के IPS अधिकारी आलोक रंजन को भागलपुर का ग्रामीण SP बनाया गया है। पटना में रेल पुलिस और CID में भी बदलाव पटना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मधुबनी की अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि को पटना में रेल अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से अजय प्रसाद को हटाकर CID के विशेष अपराध प्रभाग में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अंकुर कुमार को पटना रेल DSP बनाया गया है। कंचन राज को रेल पुलिस से हटाकर CID के विशेष अपराध प्रभाग में DSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अरुण कुमार को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में DSP बनाया गया है। शालीग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और भवेश कुमार मंडल को आर्थिक अपराध इकाई, पटना में DSP की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय से लेकर विशेष शाखा तक नई पोस्टिंग अधिसूचना के अनुसार, पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में विश्वरंजन सिंह, जयकान्त साव, धनंजय कुमार और अजय कुमार को DSP के रूप में तैनात किया गया है। विशेष शाखा में अजीत कुमार, रविन्द्र कुमार, संजय कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार-2 और संगीता कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में मोहन कुमार, राम विलास सिंह, कमल किशोर सिंह, सौम्य प्रियदर्शी और कुमारी वंदना की पोस्टिंग की गई है। मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में शशि भूषण चौधरी, किशोरी सहचरी और अबरार अहमद खां को तैनात किया गया है। वहीं, CID के विशेष अपराध प्रभाग में अरविन्द कुमार, विश्वनाथ भगत, राम शंकर सिंह, सतीश कुमार सिंह, वेदनाथ पाठक वैदिक, दिलीप कुमार, अजय कुमार सिंह और अनिल कुमार सिन्हा को DSP बनाया गया है। इसके अलावा ERSS में सचिन्द्र यादव और जितेन्द्र कुमार-1, आर्थिक अपराध इकाई में संजय कुमार-1, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में ओम प्रकाश और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में राजेश्वर प्रसाद-2 को DSP की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरे जिलों में भी अधिकारियों की पोस्टिंग पटना के अलावा कई जिलों और पुलिस इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। रौशन कुमार गुप्ता को औरंगाबाद में साइबर क्राइम का DSP बनाया गया है। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में जितेन्द्र कुमार सिंह, विजय कुमार और धर्मेन्द्र कुमार को DSP की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6 में संजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है। सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12 में वैजनाथ कुमार और बीरेन्द्र प्रसाद यादव की पोस्टिंग की गई है। मधुबनी में निशिकान्त निशि को DSP (मुख्यालय) बनाया गया है। नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में सुभाष वैद्यनाथन और कटिहार स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 में राकेश रंजन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विजय कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6, मुजफ्फरपुर, मुकेश चन्द्र कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना; अभय कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया और उमाशंकर राय को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार में तैनात किया गया है। बिहार में गृह विभाग ने गुरुवार को 57 पुलिस अधिकारियों के फेरबदल और नई पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी की। इसमें IPS अधिकारियों के साथ DSP स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। पटना में विधि-व्यवस्था से लेकर रेल पुलिस, अपराध अनुसंधान विभाग (CID), निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और आर्थिक अपराध इकाई तक में बदलाव किया गया है। 2020 बैच के IPS अधिकारी अपराजित को पटना में पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह फिलहाल बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के कमांडेंट हैं। वहीं, पटना के विधि-व्यवस्था SP रहे 2010 बैच के IPS अधिकारी मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर का ग्रामीण SP बनाया गया है। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 2010 बैच के IPS अधिकारी आलोक रंजन को भागलपुर का ग्रामीण SP बनाया गया है। पटना में रेल पुलिस और CID में भी बदलाव पटना में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मधुबनी की अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि को पटना में रेल अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से अजय प्रसाद को हटाकर CID के विशेष अपराध प्रभाग में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अंकुर कुमार को पटना रेल DSP बनाया गया है। कंचन राज को रेल पुलिस से हटाकर CID के विशेष अपराध प्रभाग में DSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अरुण कुमार को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में DSP बनाया गया है। शालीग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और भवेश कुमार मंडल को आर्थिक अपराध इकाई, पटना में DSP की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय से लेकर विशेष शाखा तक नई पोस्टिंग अधिसूचना के अनुसार, पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में विश्वरंजन सिंह, जयकान्त साव, धनंजय कुमार और अजय कुमार को DSP के रूप में तैनात किया गया है। विशेष शाखा में अजीत कुमार, रविन्द्र कुमार, संजय कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार-2 और संगीता कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में मोहन कुमार, राम विलास सिंह, कमल किशोर सिंह, सौम्य प्रियदर्शी और कुमारी वंदना की पोस्टिंग की गई है। मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में शशि भूषण चौधरी, किशोरी सहचरी और अबरार अहमद खां को तैनात किया गया है। वहीं, CID के विशेष अपराध प्रभाग में अरविन्द कुमार, विश्वनाथ भगत, राम शंकर सिंह, सतीश कुमार सिंह, वेदनाथ पाठक वैदिक, दिलीप कुमार, अजय कुमार सिंह और अनिल कुमार सिन्हा को DSP बनाया गया है। इसके अलावा ERSS में सचिन्द्र यादव और जितेन्द्र कुमार-1, आर्थिक अपराध इकाई में संजय कुमार-1, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में ओम प्रकाश और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में राजेश्वर प्रसाद-2 को DSP की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरे जिलों में भी अधिकारियों की पोस्टिंग पटना के अलावा कई जिलों और पुलिस इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। रौशन कुमार गुप्ता को औरंगाबाद में साइबर क्राइम का DSP बनाया गया है। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में जितेन्द्र कुमार सिंह, विजय कुमार और धर्मेन्द्र कुमार को DSP की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6 में संजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है। सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12 में वैजनाथ कुमार और बीरेन्द्र प्रसाद यादव की पोस्टिंग की गई है। मधुबनी में निशिकान्त निशि को DSP (मुख्यालय) बनाया गया है। नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में सुभाष वैद्यनाथन और कटिहार स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 में राकेश रंजन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विजय कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6, मुजफ्फरपुर, मुकेश चन्द्र कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना; अभय कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया और उमाशंकर राय को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार में तैनात किया गया है।

