गोपालगंज। जिले के नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बस स्टैंड के समीप शातिर नशाखुरानी गिरोह ने एक ई-रिक्शा चालक को अपना शिकार बनाया है। बदमाशों ने चालक को कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है अचेत चालक की पहचान के रूप में की गई। चालक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी स्व सरयू सहनी का बेटा शिव जी सहनी के रूप में की गई। ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि राजेंद्र नगर बस स्टैंड के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को अपनी जाल में फंसाया। बदमाशों ने शातिर तरीके से चालक को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी तुरंत सुध-बुध खो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। चालक के बेहोश होने का फायदा उठाते हुए बदमाश उसका ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए। व्यस्त इलाका होने के बावजूद बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल भागे। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की नजर जब बेहोश पड़े ई-रिक्शा चालक पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय दिया। लोगों ने बिना समय गंवाए अचेत चालक को संभाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल,में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में चालक का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग जारी इसके साथ ही स्थानीय नगर थाने की पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित चालक के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके। पुलिस बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और फरार ई-रिक्शा को बरामद किया जा सके। गोपालगंज। जिले के नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर बस स्टैंड के समीप शातिर नशाखुरानी गिरोह ने एक ई-रिक्शा चालक को अपना शिकार बनाया है। बदमाशों ने चालक को कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है अचेत चालक की पहचान के रूप में की गई। चालक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी स्व सरयू सहनी का बेटा शिव जी सहनी के रूप में की गई। ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि राजेंद्र नगर बस स्टैंड के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को अपनी जाल में फंसाया। बदमाशों ने शातिर तरीके से चालक को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी तुरंत सुध-बुध खो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। चालक के बेहोश होने का फायदा उठाते हुए बदमाश उसका ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए। व्यस्त इलाका होने के बावजूद बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल भागे। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की नजर जब बेहोश पड़े ई-रिक्शा चालक पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल मानवता का परिचय दिया। लोगों ने बिना समय गंवाए अचेत चालक को संभाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल,में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में चालक का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग जारी इसके साथ ही स्थानीय नगर थाने की पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित चालक के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके। पुलिस बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और फरार ई-रिक्शा को बरामद किया जा सके।

