पटना के बेउर जेल में देर रात छापेमारी:200 पुलिसकर्मियों ने वार्ड-बैरकों की ली तलाशी, मोबाइल समेत संदिग्ध सामान बरामद

पटना के अति संवेदनशील बेउर जेल में देर रात पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान जेल परिसर से एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए की गई थी। यह अभियान शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे शुरू हुआ, जब लगभग 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने जेल को चारों ओर से घेर लिया। पटना के सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल के अंदर हड़कंप मच गया और कैदियों के बीच हलचल तेज हो गई। वार्ड-बैरकों की सघन तलाशी पुलिस टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक जगह छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। हालांकि बरामद सामग्री की संख्या और प्रकृति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि, ‘यह छापेमारी अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध था। अपराध नियंत्रण और जेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई समय-समय पर की जाती है। बरामद मोबाइल और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, और इस मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’ सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी इस छापेमारी के बाद जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारियों का मानना है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन जैसे उपकरणों का इस्तेमाल बाहरी दुनिया से संपर्क बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जा सकता है। पटना के अति संवेदनशील बेउर जेल में देर रात पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान जेल परिसर से एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए की गई थी। यह अभियान शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे शुरू हुआ, जब लगभग 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने जेल को चारों ओर से घेर लिया। पटना के सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने इस अभियान का नेतृत्व किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल के अंदर हड़कंप मच गया और कैदियों के बीच हलचल तेज हो गई। वार्ड-बैरकों की सघन तलाशी पुलिस टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक जगह छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। हालांकि बरामद सामग्री की संख्या और प्रकृति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि, ‘यह छापेमारी अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध था। अपराध नियंत्रण और जेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई समय-समय पर की जाती है। बरामद मोबाइल और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, और इस मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’ सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी इस छापेमारी के बाद जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। अधिकारियों का मानना है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन जैसे उपकरणों का इस्तेमाल बाहरी दुनिया से संपर्क बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *