शारदीय नवरात्र मेले के दौरान पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के 6 बजे अपनों से बिछुड़ गए। जिन्हें टूरिस्ट पुलिस पोस्ट ने महज कुछ घंटों में ही खोज निकाला।
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की टीम ने त्वरित कार्रवाई, तकनीक, लाउडस्पीकर से उद्घोषणा और सर्च अभियान चलाकर सभी बिछड़ों को तलाशा। जिस पर कामयाबी हाथी लगी।11 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे हिमाचल से आए परिवार की 2 वर्षीय बच्ची बिछड़ गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत तलाश कर परिजनों को सौंपा। 4 राज्यों से आए थे परिवार चंडीगढ़ से दर्शन करने पहुंची एक 5 वर्षीय बच्ची मेले में परिजनों से अलग हो गई, जिसे तत्परता से ढूंढा गया। पंजाब से आए परिवार का 2 वर्षीय मासूम मेले की भीड़ में गुम हो गया था, जिसे सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया। यूपी से आए परिवार की 8 वर्षीय बच्ची के बिछड़ने पर तुरंत कार्रवाई कर उसे परिजनों से मिलाया गया। अभयपुर (पंचकूला) के एक परिवार की 8 वर्षीय बच्ची परिसर में गुम हो गई थी, जिसे सकुशल ढूंढ लिया गया। पति से बिछड़ गई महिला
मूल रूप से यूपी और हाल पंजाब निवासी 22 वर्षीय महिला अपने पति से बिछड़ गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही ढूंढ निकाला। पंजाब से आए एक अन्य परिवार की 6 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर उसे मिलवाया गया।

