न्यू-मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम की कार्रवाई:कटिहार में दुकानों से जब्त की प्रतिबंधित सामग्री, 15,700 रुपये जुर्माना वसूला

न्यू-मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम की कार्रवाई:कटिहार में दुकानों से जब्त की प्रतिबंधित सामग्री, 15,700 रुपये जुर्माना वसूला

कटिहार नगर निगम ने सोमवार को न्यू मार्केट क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल के तहत चलाए गए अभियान का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाना था। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने कई दुकानों की जांच की। जांच में सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले, डिस्पोजल समेत अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 15,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अस्थायी अतिक्रमण पर भी कार्रवाई नगर निगम की टीम ने न्यू मार्केट क्षेत्र में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की। कई जगहों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। संबंधित लोगों से नियमों के तहत जुर्माना भी वसूला गया। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यवसायियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने को कहा गया। अधिकारियों ने शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में व्यवसायियों से सहयोग की अपील की। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। अभियान में नगर आयुक्त संतोष कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली खान, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता अभय कुमार और नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णमूर्ति समेत नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कटिहार नगर निगम ने सोमवार को न्यू मार्केट क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल के तहत चलाए गए अभियान का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाना था। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने कई दुकानों की जांच की। जांच में सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले, डिस्पोजल समेत अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 15,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अस्थायी अतिक्रमण पर भी कार्रवाई नगर निगम की टीम ने न्यू मार्केट क्षेत्र में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की। कई जगहों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। संबंधित लोगों से नियमों के तहत जुर्माना भी वसूला गया। प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यवसायियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने को कहा गया। अधिकारियों ने शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में व्यवसायियों से सहयोग की अपील की। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। अभियान में नगर आयुक्त संतोष कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली खान, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता अभय कुमार और नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णमूर्ति समेत नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *