नीमच शहर के 11 केवी टाउन-1 फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। रविवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। सहायक यंत्री (शहर) के अनुसार बारिश के बाद लाइनों और बिजली उपकरणों के पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के लिए यह 4 घंटे का पावर कट लिया जा रहा है। इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई फीडर बंद रहने से शहर के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, नारकोटिक्स कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, बंगला नंबर 59, भोलाराम कंपाउंड, स्कीम नंबर-7, शंकर ऑयल मिल, खारी कुआं और फिरोजाशाह पंप का आसपास का पूरा इलाका। समय में हो सकता है बदलाव बिजली कंपनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस के काम की स्थिति को देखते हुए कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। असुविधा से बचने के लिए विभाग ने क्षेत्रवासियों से बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय रहते निपटाने और सहयोग करने की अपील की है।

