नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतका नारी विशुनपुर निवाली नवलेश कुमार की पत्नी जूली कुमारी (25) है। उसका शव कमरे में गमछे से लटकता हुआ मिला। ससुराल वालों का कहना है कि खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। शायद उसी बात पर नाराज होकर आत्महत्या की हो। मृतका की सास सुनीता देवी ने कहा कि जूली से कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था। बस खाना बनाने को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। सास के मुताबिक, जूली ने कहा था कि वह घर पर खाना नहीं बनाएगी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई। घटना नूरसराय थाना के नारी विशुनपुर गांव की है। बूह से विवाद के बाद मैं घर के बाहर चली गई थी- सास सास ने बताया कि बहस के बाद मैं बाहर जाकर बैठ गई। जूली मोबाइल देख रही थी और पढ़-लिख रही थी। मैं घर के अंदर नहीं गई और वहीं बाहर सो गई। बाद में जब मेरा पोता अंदर गया, तब उसने बताया कि उसकी मां ने गमछी के सहारे फांसी लगा ली है। गला दबाकर हत्या करने के सवाल पर सास ने साफ इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, उसने खुद फांसी लगाई है। 6 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, जूली कुमारी ने 6 साल पहले नारी विशुनपुर निवासी नवलेश कुमार से लव मैरिज की थी। इस दंपती के दो छोटे बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। जूली का मायका नूरसराय थाना क्षेत्र के ही दरुआरा गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मृतका नारी विशुनपुर निवाली नवलेश कुमार की पत्नी जूली कुमारी (25) है। उसका शव कमरे में गमछे से लटकता हुआ मिला। ससुराल वालों का कहना है कि खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। शायद उसी बात पर नाराज होकर आत्महत्या की हो। मृतका की सास सुनीता देवी ने कहा कि जूली से कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था। बस खाना बनाने को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। सास के मुताबिक, जूली ने कहा था कि वह घर पर खाना नहीं बनाएगी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई। घटना नूरसराय थाना के नारी विशुनपुर गांव की है। बूह से विवाद के बाद मैं घर के बाहर चली गई थी- सास सास ने बताया कि बहस के बाद मैं बाहर जाकर बैठ गई। जूली मोबाइल देख रही थी और पढ़-लिख रही थी। मैं घर के अंदर नहीं गई और वहीं बाहर सो गई। बाद में जब मेरा पोता अंदर गया, तब उसने बताया कि उसकी मां ने गमछी के सहारे फांसी लगा ली है। गला दबाकर हत्या करने के सवाल पर सास ने साफ इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, उसने खुद फांसी लगाई है। 6 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, जूली कुमारी ने 6 साल पहले नारी विशुनपुर निवासी नवलेश कुमार से लव मैरिज की थी। इस दंपती के दो छोटे बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। जूली का मायका नूरसराय थाना क्षेत्र के ही दरुआरा गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

