नालंदा में घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची के नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जू मोहल्ला दमड़ी तालाब इलाके की है। मृतका की पहचान मोहम्मद साजिद की 18 महीने की बेटी मरियम के रूप में की गई है। मासूम का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल से 100 फीट दूर तालाब से बरामद हुआ। घटना के संबंध में मृतका के मामा मोहम्मद अजरुद्दीन ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे मरियम अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बैठकर खा-पी और खेल रही थी। उसकी मां किसी घरेलू काम से महज दो मिनट के लिए अंदर गई और जब बाहर लौटी तो बच्ची वहां से गायब थी। करीब सवा घंटे तक रिश्तेदारों के घर फोन कर पूछताछ करते रहे मृतका के मामा ने बताया कि सुबह 9:30 से 10:45 बजे के बीच हम लोगों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों, रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। घर के पास खुले नाले में भी उस वक्त खोजबीन की गई थी, मगर पानी का बहाव होने के कारण उस समय किसी को अंदेशा नहीं हो सका कि मासूम नाले में समा गई है। हर जगह तलाश करने के बाद जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बिहार थाने में लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे बच्ची के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। हालांकि, अगले दिन सुबह यानी आज करीब 8 बजे बच्ची का शव नाले के बहाव के रास्ते पास के तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी टीम घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूर्व में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अब परिजनों से मिलने वाले नए आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। नालंदा में घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची के नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जू मोहल्ला दमड़ी तालाब इलाके की है। मृतका की पहचान मोहम्मद साजिद की 18 महीने की बेटी मरियम के रूप में की गई है। मासूम का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद घटनास्थल से 100 फीट दूर तालाब से बरामद हुआ। घटना के संबंध में मृतका के मामा मोहम्मद अजरुद्दीन ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे मरियम अपने घर के मुख्य दरवाजे पर बैठकर खा-पी और खेल रही थी। उसकी मां किसी घरेलू काम से महज दो मिनट के लिए अंदर गई और जब बाहर लौटी तो बच्ची वहां से गायब थी। करीब सवा घंटे तक रिश्तेदारों के घर फोन कर पूछताछ करते रहे मृतका के मामा ने बताया कि सुबह 9:30 से 10:45 बजे के बीच हम लोगों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों, रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। घर के पास खुले नाले में भी उस वक्त खोजबीन की गई थी, मगर पानी का बहाव होने के कारण उस समय किसी को अंदेशा नहीं हो सका कि मासूम नाले में समा गई है। हर जगह तलाश करने के बाद जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बिहार थाने में लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे बच्ची के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। हालांकि, अगले दिन सुबह यानी आज करीब 8 बजे बच्ची का शव नाले के बहाव के रास्ते पास के तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी टीम घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूर्व में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अब परिजनों से मिलने वाले नए आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

