पटना के सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी शुरू:जटिल ऑपरेशन में मिलेगी तकनीक की मदद, राज्य में ही मिलेगी आधुनिक सर्जरी की सुविधा

पटना के सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी शुरू:जटिल ऑपरेशन में मिलेगी तकनीक की मदद, राज्य में ही मिलेगी आधुनिक सर्जरी की सुविधा

बिहार में कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक सर्जरी की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पटना के सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी विभाग शुरू किया गया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने इस विभाग का उद्घाटन किया। इस दौरान विजय चौधरी ने रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषज्ञों से यह कैसे काम करती है और अलग-अलग सर्जरी में इसका कैसे इस्तेमाल होता है, इसकी जानकारी ली। रोबोटिक सर्जरी जटिल ऑपरेशन में मददगार विशेषज्ञों के अनुसार, रोबोटिक सर्जरी को सिर्फ पारंपरिक सर्जरी का विकल्प नहीं माना जाता। यह एक ऐसी तकनीक है जो अनुभवी सर्जन को कुछ जटिल ऑपरेशन में ज्यादा सटीकता और नियंत्रण के साथ काम करने में मदद करती है। रोबोटिक सर्जन डॉ. विपिन झा ने बताया, ‘रोबोटिक सिस्टम में सर्जन को ऑपरेशन वाले हिस्से को बेहतर तरीके से देखने और उपकरणों को बहुत बारीकी से चलाने की सुविधा मिलती है। कई प्रक्रियाओं में छोटे चीरे के माध्यम से सर्जरी करना संभव हो सकता है।’ उन्होंने यह भी बताया कि कम चीरे वाली सर्जरी में कुछ मरीजों में खून बहना और ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे जल्दी ठीक होने में भी मदद मिलती है। हालांकि, इसके नतीजे बीमारी, मरीज की हालत और सर्जरी के प्रकार पर निर्भर करते हैं। उपकरणों को बारीकी से चलाने की मिलती है सुविधा कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कैंसर सहित विभिन्न जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं में रोबोटिक तकनीक के फायदों के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर के ऐसे हिस्सों में जहां सर्जरी का इलाका छोटा या संवेदनशील होता है, रोबोटिक सिस्टम सर्जन को उपकरणों को ज्यादा नियंत्रण से चलाने में मदद कर सकता है। पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह ने भी रोबोटिक सर्जरी की कार्यप्रणाली और इसके इलाज में इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘आधुनिक सर्जिकल तकनीक का उद्देश्य सर्जन की विशेषज्ञता को तकनीक की मदद देना है। मरीज के लिए रोबोटिक सर्जरी सही है या नहीं, इसका फैसला बीमारी और डॉक्टर की जांच के आधार पर किया जाता है।’ दूसरे राज्यों में न जाना पड़े, यही हमारी कोशिश – विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘बिहार के मरीजों को कैंसर समेत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध कराना जरूरी है।’ उन्होंने कहा, ‘सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत इसी दिशा में एक कदम है। इससे अत्याधुनिक सर्जिकल उपचार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।’ कैंसर के जटिल मामलों का होगा उपचार सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने बताया, ‘रोबोटिक सर्जरी विभाग की शुरुआत से बिहार में कैंसर के जटिल मामलों के उपचार के लिए आधुनिक सर्जिकल तकनीक उपलब्ध होगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को आवश्यक उन्नत चिकित्सा सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत कम पड़े।’ बिहार में कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक सर्जरी की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। पटना के सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी विभाग शुरू किया गया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने इस विभाग का उद्घाटन किया। इस दौरान विजय चौधरी ने रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषज्ञों से यह कैसे काम करती है और अलग-अलग सर्जरी में इसका कैसे इस्तेमाल होता है, इसकी जानकारी ली। रोबोटिक सर्जरी जटिल ऑपरेशन में मददगार विशेषज्ञों के अनुसार, रोबोटिक सर्जरी को सिर्फ पारंपरिक सर्जरी का विकल्प नहीं माना जाता। यह एक ऐसी तकनीक है जो अनुभवी सर्जन को कुछ जटिल ऑपरेशन में ज्यादा सटीकता और नियंत्रण के साथ काम करने में मदद करती है। रोबोटिक सर्जन डॉ. विपिन झा ने बताया, ‘रोबोटिक सिस्टम में सर्जन को ऑपरेशन वाले हिस्से को बेहतर तरीके से देखने और उपकरणों को बहुत बारीकी से चलाने की सुविधा मिलती है। कई प्रक्रियाओं में छोटे चीरे के माध्यम से सर्जरी करना संभव हो सकता है।’ उन्होंने यह भी बताया कि कम चीरे वाली सर्जरी में कुछ मरीजों में खून बहना और ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे जल्दी ठीक होने में भी मदद मिलती है। हालांकि, इसके नतीजे बीमारी, मरीज की हालत और सर्जरी के प्रकार पर निर्भर करते हैं। उपकरणों को बारीकी से चलाने की मिलती है सुविधा कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कैंसर सहित विभिन्न जटिल सर्जिकल प्रक्रियाओं में रोबोटिक तकनीक के फायदों के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर के ऐसे हिस्सों में जहां सर्जरी का इलाका छोटा या संवेदनशील होता है, रोबोटिक सिस्टम सर्जन को उपकरणों को ज्यादा नियंत्रण से चलाने में मदद कर सकता है। पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह ने भी रोबोटिक सर्जरी की कार्यप्रणाली और इसके इलाज में इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘आधुनिक सर्जिकल तकनीक का उद्देश्य सर्जन की विशेषज्ञता को तकनीक की मदद देना है। मरीज के लिए रोबोटिक सर्जरी सही है या नहीं, इसका फैसला बीमारी और डॉक्टर की जांच के आधार पर किया जाता है।’ दूसरे राज्यों में न जाना पड़े, यही हमारी कोशिश – विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘बिहार के मरीजों को कैंसर समेत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध कराना जरूरी है।’ उन्होंने कहा, ‘सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत इसी दिशा में एक कदम है। इससे अत्याधुनिक सर्जिकल उपचार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।’ कैंसर के जटिल मामलों का होगा उपचार सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने बताया, ‘रोबोटिक सर्जरी विभाग की शुरुआत से बिहार में कैंसर के जटिल मामलों के उपचार के लिए आधुनिक सर्जिकल तकनीक उपलब्ध होगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को आवश्यक उन्नत चिकित्सा सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के लिए उन्हें बाहर जाने की जरूरत कम पड़े।’  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *