नारदीगंज बाजार के दुकान में लगी आग:दुर्गा पूजा को लेकर दुकान में भरकर रखा था सामान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

नारदीगंज बाजार के दुकान में लगी आग:दुर्गा पूजा को लेकर दुकान में भरकर रखा था सामान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

नवादा के नारदीगंज बाजार में एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग श्रवण कुमार दास की दुकान में लगी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। बताया जाता है कि दुकान में बैटरी लगी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते काफी सामान जलकर बर्बाद हो गया। दुकानदार श्रवण कुमार दास के अनुसार, दुर्गा पूजा को लेकर दुकान में पहले से ही बड़ी मात्रा में सामान लाकर रखा गया था। त्योहार को देखते हुए उन्होंने बिक्री के लिए काफी सामान जमा किया था। इसी बीच आग लगने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया। अगलगी की घटना में चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद दुकानदार काफी चिंतित नजर आए। त्योहार से ठीक पहले हुई इस घटना ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में त्योहार के लिए बड़ी मात्रा में सामान रखा गया था। आग में सामान जलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने की वह अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर तो काबू पाया लिया गया है। लेकिन दुकान के अंदर रखा सामान जलकर पूरा राख हो चुका है। नवादा के नारदीगंज बाजार में एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अगलगी की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग श्रवण कुमार दास की दुकान में लगी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। बताया जाता है कि दुकान में बैटरी लगी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते काफी सामान जलकर बर्बाद हो गया। दुकानदार श्रवण कुमार दास के अनुसार, दुर्गा पूजा को लेकर दुकान में पहले से ही बड़ी मात्रा में सामान लाकर रखा गया था। त्योहार को देखते हुए उन्होंने बिक्री के लिए काफी सामान जमा किया था। इसी बीच आग लगने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया। अगलगी की घटना में चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद दुकानदार काफी चिंतित नजर आए। त्योहार से ठीक पहले हुई इस घटना ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में त्योहार के लिए बड़ी मात्रा में सामान रखा गया था। आग में सामान जलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने की वह अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर तो काबू पाया लिया गया है। लेकिन दुकान के अंदर रखा सामान जलकर पूरा राख हो चुका है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *