बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी से एक युवक और युवती की लाश मिली है। प्रेम-प्रसंग में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित निजामत गांव निवासी अर्जुन शाह के पुत्र रोशन कुमार (22) के रूप में की गई है। जबकि युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना नावकोठी इलाके की है। जानकारी के अनुसार नदी के काली स्थान के पास श्रीलाल साह डेरा के पास स्नान कर गए लोगों ने दो लाश देखी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. फिरदौस के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। दोनों लाश को पानी से बाहर निकलवाया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। जांच के बाद मामला होगा स्पष्ट युवती की लाश अर्ध-नग्न हालत में थी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों की हत्या की गई है। या दोनों ने बूढ़ी गंडक नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद तेज धार में बहकर नावकोठी के समीप लाश किनारे लगा। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आधार कार्ड से हुई पहचान थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की लाश के जेब से रौशन कुमार का आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान हुई है। रौशन के भाई राजीव कुमार ने दो दिन पहले समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना में उसके गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। फिलहाल युवती की पहचान एवं सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी से एक युवक और युवती की लाश मिली है। प्रेम-प्रसंग में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित निजामत गांव निवासी अर्जुन शाह के पुत्र रोशन कुमार (22) के रूप में की गई है। जबकि युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना नावकोठी इलाके की है। जानकारी के अनुसार नदी के काली स्थान के पास श्रीलाल साह डेरा के पास स्नान कर गए लोगों ने दो लाश देखी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. फिरदौस के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। दोनों लाश को पानी से बाहर निकलवाया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। जांच के बाद मामला होगा स्पष्ट युवती की लाश अर्ध-नग्न हालत में थी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में दोनों की हत्या की गई है। या दोनों ने बूढ़ी गंडक नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद तेज धार में बहकर नावकोठी के समीप लाश किनारे लगा। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आधार कार्ड से हुई पहचान थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की लाश के जेब से रौशन कुमार का आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर पहचान हुई है। रौशन के भाई राजीव कुमार ने दो दिन पहले समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना में उसके गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। फिलहाल युवती की पहचान एवं सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

