नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 11 माह बाद गिरफ्तार:खरगोन पुलिस ने कड़वापानी में दबिश देकर पकड़ा, एसपी ने रखा था इनाम

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 11 माह बाद गिरफ्तार:खरगोन पुलिस ने कड़वापानी में दबिश देकर पकड़ा, एसपी ने रखा था इनाम

खरगोन में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में 11 महीने से फरार आरोपी अर्जुन अजनारे को ऊन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसपी ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। नाबालिग के लापता होने पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर 2025 को पीड़िता के पिता ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 30 जनवरी को पीड़िता को ढूंढ निकाला और कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। इसके बाद मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। घर की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा ऊन थाना प्रभारी दिनेश सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव कड़वापानी में है। इसके बाद टीम ने उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खरगोन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *