बरेली में थाना क्योलड़िया के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक करम सिंह पाल का ग्राम प्रधान वेदपाल कनौजिया ने पटका पहनाकर तथा संत श्रीकृष्ण-राधा रानी का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वेदपाल कनौजिया ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभारी निरीक्षक करम सिंह पाल के नेतृत्व में थाना क्योलड़िया पुलिस क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त थाना प्रभारी करम सिंह पाल ने स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

