नशामुक्ति अभियान शुरू, CM ने दिलाई शपथ:मोतिहारी से नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया

नशामुक्ति अभियान शुरू, CM ने दिलाई शपथ:मोतिहारी से नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया

मोतिहारी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी में महा नशामुक्ति अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए और पूरे राज्य को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मौके पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र कुमार भारती सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सभी जिलों के लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प शपथ के दौरान सभी ने किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप और किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक व्यक्ति ने अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही सरकार द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित सभी कानूनों और नियमों का पालन करने तथा स्वस्थ मूल्यों को अपनाने की शपथ ली गई। नशामुक्ति संदेश का वितरण करेंगी जीविका दीदियां जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि नशामुक्त बिहार अभियान पूरे एक माह तक जिले में प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा। इस अभियान से समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा ताकि यह व्यापक जन-जागरूकता अभियान बन सके। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर महादलित टोलों तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें युवा वर्ग पर विशेष फोकस रहेगा। जीविका दीदियां घर-घर जाकर नशामुक्ति का संदेश और जागरूकता सामग्री का वितरण करेंगी। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों में नशे के खिलाफ संवेदनशीलता जगाई जाएगी। त्योहारों के सीजन को देखते हुए छठ घाटों, पंचायतों, कोचिंग संस्थानों और प्रमुख चौराहों पर ऑडियो-विजुअल संदेशों के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मोतिहारी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी में महा नशामुक्ति अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए और पूरे राज्य को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मौके पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र कुमार भारती सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सभी जिलों के लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशामुक्त बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प शपथ के दौरान सभी ने किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप और किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक व्यक्ति ने अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही सरकार द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित सभी कानूनों और नियमों का पालन करने तथा स्वस्थ मूल्यों को अपनाने की शपथ ली गई। नशामुक्ति संदेश का वितरण करेंगी जीविका दीदियां जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि नशामुक्त बिहार अभियान पूरे एक माह तक जिले में प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा। इस अभियान से समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा ताकि यह व्यापक जन-जागरूकता अभियान बन सके। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर महादलित टोलों तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें युवा वर्ग पर विशेष फोकस रहेगा। जीविका दीदियां घर-घर जाकर नशामुक्ति का संदेश और जागरूकता सामग्री का वितरण करेंगी। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों में नशे के खिलाफ संवेदनशीलता जगाई जाएगी। त्योहारों के सीजन को देखते हुए छठ घाटों, पंचायतों, कोचिंग संस्थानों और प्रमुख चौराहों पर ऑडियो-विजुअल संदेशों के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *