अररिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बैठक की। गांधी आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने नासिर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया। यह विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर था। बैठक में आगामी ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करने की अपील बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मासूम रेजा ने की। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक और झारखंड के खिजरी विधायक राजेश कच्छप भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने की अपील की। राजेश कच्छप ने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में संगठन प्रभारी रंजन कुमार, सह-प्रभारी अनिल कुमार बंधु और फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास सहित जिला, प्रखंड और नगर स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। अकबर अंसारी, शशि भूषण झा, शंकर शाह, गुलशन आरा, अलका झा, मो. अलीमुद्दीन, शिवानंद शाह, डॉ. तसद्दुक खान, बालकृष्ण यादव, मसूद आलम, गुलाब चंद्र ऋषिदेव, प्रशांत यादव, अरविंद कुमार, जेडी यादव और राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अररिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बैठक की। गांधी आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने नासिर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया। यह विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर था। बैठक में आगामी ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करने की अपील बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मासूम रेजा ने की। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक और झारखंड के खिजरी विधायक राजेश कच्छप भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने की अपील की। राजेश कच्छप ने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में संगठन प्रभारी रंजन कुमार, सह-प्रभारी अनिल कुमार बंधु और फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास सहित जिला, प्रखंड और नगर स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। अकबर अंसारी, शशि भूषण झा, शंकर शाह, गुलशन आरा, अलका झा, मो. अलीमुद्दीन, शिवानंद शाह, डॉ. तसद्दुक खान, बालकृष्ण यादव, मसूद आलम, गुलाब चंद्र ऋषिदेव, प्रशांत यादव, अरविंद कुमार, जेडी यादव और राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

