नवादा में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के डिरी गांव के श्रवण यादव के बेटे गुलशन कुमार(21) के रूप में हुई है। दोनों नवादा की कलारी रोड पर एक निजी दुकान में काम करते थे और रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते थे। रात में काम खत्म कर नवादा से दोनों घर लौट रहे थे। गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर इसी दौरान बरेव गांव से पहले अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि लक्ष्मण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे। तीज व्रत की तैयारी कर रही थी पत्नी गुलशन अपने घर का सबसे बड़ा और इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। गुलशन की पत्नी ने तीज का व्रत रखने की तैयारी की थी, लेकिन पति की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। नवादा में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के डिरी गांव के श्रवण यादव के बेटे गुलशन कुमार(21) के रूप में हुई है। दोनों नवादा की कलारी रोड पर एक निजी दुकान में काम करते थे और रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते थे। रात में काम खत्म कर नवादा से दोनों घर लौट रहे थे। गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर इसी दौरान बरेव गांव से पहले अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से तेज गति से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि लक्ष्मण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे। तीज व्रत की तैयारी कर रही थी पत्नी गुलशन अपने घर का सबसे बड़ा और इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। गुलशन की पत्नी ने तीज का व्रत रखने की तैयारी की थी, लेकिन पति की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

