बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में रविवार की रात पुलिस की गश्ती टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के वांटेड अपराधी को पकड़ा। पुलिस को जानकारी मिली थी कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा वारंटी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची अपने घर आया हुआ है। इसी के आधार पर चेरिया बरियापुर की पुलिस छापेमारी के लिए सकरौली गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने रोहित को उसके घर से धर दबोचा और सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। रोहित की गिरफ्तारी के बाद परिवार वाले और स्थानीय लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग हाथों में लाठी, डंडे और बांस लेकर पुलिस वाहन के सामने आ गए। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रात के अंधेरे में पुलिस की गाड़ी लगी दिख रही है। कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर पुलिसकर्मियों से बहस कर रहे हैं। माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब एक महिला पुलिस की चलती गाड़ी के दरवाजे को खोलकर पुलिसकर्मियों पर चिल्लाते हुए भीड़ टूट पड़ी। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ की। गांव के लोग आर्म्स एक्ट के आरोपी को पुलिस कब्जे से छुड़ाना चाहते थे ग्रामीणों की मंशा आरोपी रोहित को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने की थी। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खोल लिया था और हिरासतम में लिए गए आरोपी रोहित को बाहर खींचने की कोशिश भी की थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को पीछे धकेला और किसी तरह गाड़ी को भीड़ के बीच से निकालकर सुरक्षित रास्ते पर बढ़ा लिया। पुलिस आरोपी रोहित उर्फ बुच्ची को लेकर सीधे चेरिया बरियारपुर थाने पहुंची, जहां उससे पुराने मामले के साथ-साथ हालिया फरारी के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने और पुलिस कार्य में गंभीर बाधा डालने वाले ग्रामीणों तथा परिजनों को वीडियो के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में रविवार की रात पुलिस की गश्ती टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के वांटेड अपराधी को पकड़ा। पुलिस को जानकारी मिली थी कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा वारंटी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची अपने घर आया हुआ है। इसी के आधार पर चेरिया बरियापुर की पुलिस छापेमारी के लिए सकरौली गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने रोहित को उसके घर से धर दबोचा और सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। रोहित की गिरफ्तारी के बाद परिवार वाले और स्थानीय लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग हाथों में लाठी, डंडे और बांस लेकर पुलिस वाहन के सामने आ गए। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया, पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रात के अंधेरे में पुलिस की गाड़ी लगी दिख रही है। कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर पुलिसकर्मियों से बहस कर रहे हैं। माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब एक महिला पुलिस की चलती गाड़ी के दरवाजे को खोलकर पुलिसकर्मियों पर चिल्लाते हुए भीड़ टूट पड़ी। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ की। गांव के लोग आर्म्स एक्ट के आरोपी को पुलिस कब्जे से छुड़ाना चाहते थे ग्रामीणों की मंशा आरोपी रोहित को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने की थी। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी का दरवाजा खोल लिया था और हिरासतम में लिए गए आरोपी रोहित को बाहर खींचने की कोशिश भी की थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को पीछे धकेला और किसी तरह गाड़ी को भीड़ के बीच से निकालकर सुरक्षित रास्ते पर बढ़ा लिया। पुलिस आरोपी रोहित उर्फ बुच्ची को लेकर सीधे चेरिया बरियारपुर थाने पहुंची, जहां उससे पुराने मामले के साथ-साथ हालिया फरारी के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने और पुलिस कार्य में गंभीर बाधा डालने वाले ग्रामीणों तथा परिजनों को वीडियो के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

