नवादा में घर का ताला तोड़कर 13 लाख की चोरी:चोर बंद मकान के मैन गेट से घुसे, जेवरात-नकदी पर हाथ साफ;परिवार रहता है बाहर

नवादा में घर का ताला तोड़कर 13 लाख की चोरी:चोर बंद मकान के मैन गेट से घुसे, जेवरात-नकदी पर हाथ साफ;परिवार रहता है बाहर

नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के इंगनाटांड गांव में शुक्रवार रात एक बंद घर से करीब 13 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अजीत कुमार उर्फ पप्पू, जो इंगनाटांड गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के कारण सपरिवार रजौली में रहते हैं। हालांकि, वह प्रतिदिन अपने पैतृक घर आते-जाते थे। शुक्रवार रात वह रजौली में ही रुके थे, जिसके कारण घर बंद था। गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा शनिवार सुबह जब अजीत कुमार अपने गांव स्थित घर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए। घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घर का अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। 50 हजार रुपये नकद भी ले गए जिसमें अजीत कुमार की पत्नी अनीता देवी और उनकी मां सावित्री देवी के आभूषण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोर लगभग 50 हजार रुपये नकद भी ले गए, जो खेती-किसानी और बच्चों की पढ़ाई के लिए रखे गए थे। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही सिरदला से 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। लाखों रुपये की चोरी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों ने बंद घरों की रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल से संभावित सुराग जुटाने में लगी है। नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के इंगनाटांड गांव में शुक्रवार रात एक बंद घर से करीब 13 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अजीत कुमार उर्फ पप्पू, जो इंगनाटांड गांव के निवासी हैं, ने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के कारण सपरिवार रजौली में रहते हैं। हालांकि, वह प्रतिदिन अपने पैतृक घर आते-जाते थे। शुक्रवार रात वह रजौली में ही रुके थे, जिसके कारण घर बंद था। गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा शनिवार सुबह जब अजीत कुमार अपने गांव स्थित घर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए। घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और घर का अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। 50 हजार रुपये नकद भी ले गए जिसमें अजीत कुमार की पत्नी अनीता देवी और उनकी मां सावित्री देवी के आभूषण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, चोर लगभग 50 हजार रुपये नकद भी ले गए, जो खेती-किसानी और बच्चों की पढ़ाई के लिए रखे गए थे। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही सिरदला से 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। लाखों रुपये की चोरी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों ने बंद घरों की रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल से संभावित सुराग जुटाने में लगी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *