स्कूल-कॉलेज में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती पर कांग्रेस का हमला:कांग्रेस की पूर्व विधायक बोलीं- मुख्यमंत्री ने इनडायरेक्टली स्वीकार किया कि बिहार में अपराध बढ़ा है

स्कूल-कॉलेज में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती पर कांग्रेस का हमला:कांग्रेस की पूर्व विधायक बोलीं- मुख्यमंत्री ने इनडायरेक्टली स्वीकार किया कि बिहार में अपराध बढ़ा है

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान से बिहार की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के बाद राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती ही राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस दीदी की जरूरत क्यों पड़ी?- प्रतिमा दास कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने कहा, ‘सड़कों पर तो पुलिस दिख नहीं रही है और आए दिन हत्या-लूट की वारदात सामने आ रही है। घर में घुसकर अपराधी गोली मार रहे हैं। बिहार में रहने लायक माहौल नहीं रहा है। जहां लोग अपने घर में सुरक्षित नहीं है, वहां स्कूलों में बच्चियों कैसे सुरक्षित रहेंगी।’ बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल चौपट है- राजेश राम बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘कल की ही घटना है, जहां नवादा में 60 साल की महिला के साथ बाप बेटे ने दुष्कर्म किया है, क्योंकि वह अपनी मजदूरी मांग रही थी।’ राजेश राम ने आगे कहा, ‘सबसे बड़ी बात यह है कि देश इसलिए आजाद नहीं हुआ था कि हम अपने ही देश के अंदर असुरक्षित रहें। जिस देश में महिलाएं, पिछड़ा, अति पिछड़ा, गरीब-गुरबा सुरक्षित ना हो, फिर उस देश की आजादी का कोई मतलब नहीं है।’ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट को बधाई के साथ दी सलाह राजेश राम ने कहा, ‘आज मैंने प्रधानमंत्री के भाषण को भी सुना। उसमें कहीं भी छात्रों के हित की बात नहीं थी। बीजेपी की सत्ता में ऐसा माहौल बन गया है कि जो बोलेगा उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाएगी। इन लोगों की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।’ उन्होंने अंत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ सलाह दी कि RSS की गुलामी की बेड़ियों से निकले। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान से बिहार की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के बाद राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती ही राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस दीदी की जरूरत क्यों पड़ी?- प्रतिमा दास कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने कहा, ‘सड़कों पर तो पुलिस दिख नहीं रही है और आए दिन हत्या-लूट की वारदात सामने आ रही है। घर में घुसकर अपराधी गोली मार रहे हैं। बिहार में रहने लायक माहौल नहीं रहा है। जहां लोग अपने घर में सुरक्षित नहीं है, वहां स्कूलों में बच्चियों कैसे सुरक्षित रहेंगी।’ बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल चौपट है- राजेश राम बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘कल की ही घटना है, जहां नवादा में 60 साल की महिला के साथ बाप बेटे ने दुष्कर्म किया है, क्योंकि वह अपनी मजदूरी मांग रही थी।’ राजेश राम ने आगे कहा, ‘सबसे बड़ी बात यह है कि देश इसलिए आजाद नहीं हुआ था कि हम अपने ही देश के अंदर असुरक्षित रहें। जिस देश में महिलाएं, पिछड़ा, अति पिछड़ा, गरीब-गुरबा सुरक्षित ना हो, फिर उस देश की आजादी का कोई मतलब नहीं है।’ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सम्राट को बधाई के साथ दी सलाह राजेश राम ने कहा, ‘आज मैंने प्रधानमंत्री के भाषण को भी सुना। उसमें कहीं भी छात्रों के हित की बात नहीं थी। बीजेपी की सत्ता में ऐसा माहौल बन गया है कि जो बोलेगा उसकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाएगी। इन लोगों की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।’ उन्होंने अंत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ सलाह दी कि RSS की गुलामी की बेड़ियों से निकले।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *