नवादा सांसद के जनता दरबार में 62 शिकायतें:जर्जर सड़क-जलजमाव से लेकर जमीन विवाद का मुद्दा उठा, अतिक्रमण हटाने तक की समस्याएं पहुंचीं

नवादा सांसद के जनता दरबार में 62 शिकायतें:जर्जर सड़क-जलजमाव से लेकर जमीन विवाद का मुद्दा उठा, अतिक्रमण हटाने तक की समस्याएं पहुंचीं

नवादा स्थित सांसद कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद विवेक ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई तरह की शिकायतें शामिल थीं। जनता दरबार में नारदीगंज पंचायत सरकार भवन से संबंधित मुद्दों के साथ-साथ सड़क, नाली और जलजमाव जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर भी शिकायतें मिलीं। लोगों ने बताया कि खराब सड़कों और जलभराव के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोविंदपुर से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर
राजाराम कुमार नामक एक व्यक्ति ने जमीन से जुड़े मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई की शिकायत की और सांसद से न्याय की गुहार लगाई। वहीं, नवादा न्यू एरिया की रूबी कुमारी ने अपने परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में ठोस समाधान न मिलने की बात कही। बेरव गांव के रवि कुमार ने बताया कि बरेव गांव को गोविंदपुर से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने शिकायत की कि कई आवेदन देने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। अतिक्रमण हटाने के मामले में भी शिकायतें आईं
सीतारामपुर से NH20 के किनारे अतिक्रमण हटाने के मामले में भी शिकायतें आईं। सुमित्रा देवी सहित कई गरीब परिवारों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मकान तोड़ दिए गए, जिससे वे बेघर हो गए हैं और उन्हें रहने के लिए कोई सहारा नहीं मिला है। सांसद विवेक ठाकुर ने मौके पर ही कई अधिकारियों से फोन पर बात कर कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि सांसद के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का निवारण होगा। नवादा स्थित सांसद कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद विवेक ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई तरह की शिकायतें शामिल थीं। जनता दरबार में नारदीगंज पंचायत सरकार भवन से संबंधित मुद्दों के साथ-साथ सड़क, नाली और जलजमाव जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर भी शिकायतें मिलीं। लोगों ने बताया कि खराब सड़कों और जलभराव के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोविंदपुर से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर
राजाराम कुमार नामक एक व्यक्ति ने जमीन से जुड़े मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई की शिकायत की और सांसद से न्याय की गुहार लगाई। वहीं, नवादा न्यू एरिया की रूबी कुमारी ने अपने परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में ठोस समाधान न मिलने की बात कही। बेरव गांव के रवि कुमार ने बताया कि बरेव गांव को गोविंदपुर से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने शिकायत की कि कई आवेदन देने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। अतिक्रमण हटाने के मामले में भी शिकायतें आईं
सीतारामपुर से NH20 के किनारे अतिक्रमण हटाने के मामले में भी शिकायतें आईं। सुमित्रा देवी सहित कई गरीब परिवारों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मकान तोड़ दिए गए, जिससे वे बेघर हो गए हैं और उन्हें रहने के लिए कोई सहारा नहीं मिला है। सांसद विवेक ठाकुर ने मौके पर ही कई अधिकारियों से फोन पर बात कर कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि सांसद के हस्तक्षेप से उनकी समस्याओं का निवारण होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *