नवविवाहिता के हत्या में पति, जेठ और ससुर पर FIR:शादी के 6 महीने बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर मार डाला

नवविवाहिता के हत्या में पति, जेठ और ससुर पर FIR:शादी के 6 महीने बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर मार डाला

संतकबीरनगर के बेलहरकला थाना क्षेत्र के बेलहरकला गांव में शनिवार को एक 19 साल की नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर यह वारदात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोरखपुर जिले के कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मराठा निवासी रामकिशुन ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी लक्ष्मी की शादी मार्च 2026 में बेलहरकला निवासी निखिल से की थी। शादी के बाद से ही पति निखिल, जेठ मोनू और ससुर गिरधारी लक्ष्मी से दहेज में दो लाख रुपये मांगकर उसे परेशान कर रहे थे।
रामकिशुन ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि निखिल ने लक्ष्मी की हत्या कर दी है। परिजन तुरंत बेलहरकला पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि लक्ष्मी के गले पर कसने के लाल निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष हरिकेश ने बताया कि पीड़ित पिता रामकिशुन की शिकायत पर निखिल, मोनू और गिरधारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *