नरही में स्कूल बंद करने के विरोध में सपा प्रदर्शन:विधायक रविदास मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, स्कूल गेट पर लगाए बैनर-पोस्टर

नरही में स्कूल बंद करने के विरोध में सपा प्रदर्शन:विधायक रविदास मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, स्कूल गेट पर लगाए बैनर-पोस्टर

नरही स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय को बंद किए जाने के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्कूल के बाहर जुटे और सरकार के फैसले का विरोध करते हुए नारेबाजी की। सपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायक रविदास मल्होत्रा ने स्कूल बंद किए जाने के मुद्दे को लेकर मोर्चा संभाला। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल के गेट पर बैनर और पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। स्कूल में प्रवेश नहीं किया, गेट के बाहर प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रविदास मल्होत्रा और सपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं किया। सभी कार्यकर्ता गेट के बाहर ही मौजूद रहे और सरकारी स्कूल बंद किए जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पुलिस रही तैनात प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल के बाहर स्थानीय पुलिस पहले से मौजूद रही। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। प्रदर्शन के दौरान विधायक रविदास मल्होत्रा ने स्कूल बंद किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *