नरसिंहपुर- स्कूल से लौटकर लेडी टीचर ने की आत्महत्या:किसान पति घर छोड़कर गया था, मायकेवालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

नरसिंहपुर- स्कूल से लौटकर लेडी टीचर ने की आत्महत्या:किसान पति घर छोड़कर गया था, मायकेवालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

नरसिंहपुर जिले के करकबेल गांव में 26 साल की एक शादीशुदा अतिथि शिक्षिका ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। मृतका की पहचान नम्रता पटेल (26) के रूप में हुई है। वह झामर के सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक थीं। नम्रता की शादी 6 साल पहले अमन पटेल से हुई थी, जो पेशे से किसान हैं। पुलिस के मुताबिक, नम्रता बुधवार को हमेशा की तरह स्कूल गई थीं। शाम को उनके पति अमन पटेल उन्हें स्कूल से घर लाए और फिर खेत चले गए। बताया जा रहा है कि स्कूल से घर लौटते समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जब अमन खेत से घर लौटे, तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर नम्रता का शव नायलॉन की रस्सी से छत के कुंदे से लटका हुआ मिला। अस्पताल लेकर गए परिजन परिवार के लोग तुरंत नम्रता को फंदे से उतारकर नरसिंहपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पंचनामा बनाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता ने भी पति-पत्नी के बीच अनबन की बात बताई है। अस्पताल चौकी से केस डायरी मिलते ही ठेमी पुलिस मामले की आगे की जांच शुरू करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *