‘नकारात्मकता के मुंह पर तमाचा’, विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ के सपोर्ट में उतरे भाई आनंद, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

‘नकारात्मकता के मुंह पर तमाचा’, विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ के सपोर्ट में उतरे भाई आनंद, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

Anand Deverakonda Instagram: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर जारी टिप्पणी के बीच एक्टर के भाई आनंद देवरकोंडा उनके सपोर्ट में आए हैं। बता दें, आनंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट रीशेयर किया, जिसमें फिल्म के प्रदर्शन को ‘नकारात्मकता के मुंह पर तमाचा’ बताया गया है। फिल्म की कमाई और इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आनंद का ये कदम चर्चा में है।

राहुल सांकृतियन के निर्देशन में बनी ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, विजय और रश्मिका को करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आने के बाद भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में आनंद ने अपने भाई और रश्मिका का समर्थन किया है।

‘राणाबाली’ को लेकर बोले आनंद देवरकोंडा

आनंद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय और रश्मिका की एक पोस्ट रीशेयर की, जिसमें उनकी शादी को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया गया था। इसके अलावा, उन्होंने ‘साउथ कैसेट’ नाम के इंस्टाग्राम पेज की एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें ‘राणाबाली’ की तारीफ की गई थी।

इस पोस्ट में दावा किया गया कि ‘राणाबाली’ ने नकारात्मकता का सामना करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पोस्ट में फिल्म को लाभ कमाने वाली ब्लॉकबस्टर बताते हुए कहा गया कि इसने बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से आगे बढ़कर सम्मान भी हासिल किया है। हालांकि, ये उस सोशल मीडिया पोस्ट में किया दावा है, फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Vijay Deverakonda Ranabaali
पोस्ट

‘राणाबाली’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘राणाबाली’ ने भारत में अब तक 54.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 75.25 करोड़ रुपये बताया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये था।

इन आंकड़ों के बीच फिल्म की लागत वसूलने को लेकर भी चर्चा हो रही है। ‘मैथरी मूवी मेकर्स’ के निर्माता रवि शंकर ने प्रेस से बातचीत में कहा कि भारत और विदेशों के एक-दो क्षेत्रों को छोड़कर फिल्म ने लगभग हर जगह अपनी लागत निकाल ली है। उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादातर जगहों पर ब्रेक-ईवन हासिल करने के आधार पर फिल्म को सुपरहिट कहा जा सकता है। दरअसल, रिलीज से पहले ही फिल्म को OTT और सैटेलाइट राइट्स की अच्छी डील मिल गई थी।

‘राणाबाली’ में विजय-रश्मिका के साथ ये स्टार आए नजर

‘राणाबाली’ का निर्देशन राहुल सांकृतियन ने किया है। फिल्म का निर्माण मैथरी मूवी मेकर्स ने किया है, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स ने इसे प्रस्तुत किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी जयाम्मा का किरदार निभाया है। वहीं, अर्नोल्ड वोस्लू फिल्म में विलेन सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में नजर आए हैं।

फरवरी में उदयपुर में शादी के बाद विजय और रश्मिका की यह पहली फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में साथ नजर आए थे। वहीं, ‘टैक्सीवाला’ (2018) के बाद राहुल सांकृतियन के साथ विजय की ये दूसरी फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *