धनबाद में जंगली सूअर के हमले में दो घायल:एक की हालत गंभीर, धारजोड़ी गांव के पास जंगल में हुआ हमला; एसएनएमएमसीएच में भर्ती

धनबाद में जंगली सूअर के हमले में दो घायल:एक की हालत गंभीर, धारजोड़ी गांव के पास जंगल में हुआ हमला; एसएनएमएमसीएच में भर्ती

धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के धारजोड़ी गांव के पास जंगल में जंगली सूअर के हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गांव के रहने वाले हेमलाल किस्कु और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। हेमलाल किस्कु की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हमला कर उठाकर पटक दिया जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह हेमलाल किस्कु और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू शौच के लिए गांव के पास स्थित जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ा जंगली सूअर वहां पहुंच गया। सूअर ने हेमलाल किस्कु पर हमला कर उन्हें उठाकर पटक दिया। इसके बाद पास में खड़े परमेश्वर टुड्डू को भी धक्का देकर गिरा दिया। दोनों के जमीन पर गिरने के बाद जंगली सूअर ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। घायल करने के बाद जंगल में भाग गया सूअर हमले में हेमलाल किस्कु के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, परमेश्वर टुड्डू भी घायल हो गए। दोनों ने बचाव के लिए जोर-जोर से शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख जंगली सूअर दोनों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हेमलाल किस्कु की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के धारजोड़ी गांव के पास जंगल में जंगली सूअर के हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गांव के रहने वाले हेमलाल किस्कु और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। हेमलाल किस्कु की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हमला कर उठाकर पटक दिया जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह हेमलाल किस्कु और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू शौच के लिए गांव के पास स्थित जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ा जंगली सूअर वहां पहुंच गया। सूअर ने हेमलाल किस्कु पर हमला कर उन्हें उठाकर पटक दिया। इसके बाद पास में खड़े परमेश्वर टुड्डू को भी धक्का देकर गिरा दिया। दोनों के जमीन पर गिरने के बाद जंगली सूअर ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। घायल करने के बाद जंगल में भाग गया सूअर हमले में हेमलाल किस्कु के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं, परमेश्वर टुड्डू भी घायल हो गए। दोनों ने बचाव के लिए जोर-जोर से शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख जंगली सूअर दोनों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हेमलाल किस्कु की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *