बिहार में 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को DSP बनाया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत चयनित इंस्पेक्टरों को बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के मूल कोटि के पद का प्रभार दिया जाएगा। अधिकारियों को वेतन स्तर-9 के तहत आर्थिक लाभ मिलेगा। यह लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से देय होगा। अरुण कुमार, शालीग्राम और संजय सिंह समेत कई शामिल जारी आदेश की उपलब्ध सूची में अरुण कुमार (नालंदा), शालीग्राम कुमार (जहानाबाद), संजय कुमार सिंह (सारण), जितेंद्र कुमार सिंह (भोजपुर), विजय कुमार (नालंदा), संतोष कुमार सिंह (भोजपुर), वैजनाथ कुमार (पटना), विश्वरंजन सिंह (भागलपुर), शशि भूषण चौधरी (पटना) और जयकांत साव (जमुई) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा धनंजय कुमार (गयाजी), विमल कुमार (जहानाबाद), उमाशंकर राय (कटिहार), अरविंद कुमार (नालंदा), अजय कुमार (पटना), अजीत कुमार (पटना), मुकेश चंद्र कुमार (बेगूसराय), रविंद्र कुमार (सारण), विश्वनाथ भगत (बोकारो) और संजय कुमार गुप्ता (पटना) के नाम भी सूची में हैं। सूची में अभय कुमार सिंह (भोजपुर), रामशंकर सिंह (बेगूसराय), रामविलास सिंह (सुपौल), किशोरी सहचारी (नालंदा), सचिदानंद यादव (समस्तीपुर), सतीश कुमार सिंह (नालंदा), जितेंद्र कुमार (पटना), वीरेंद्र प्रसाद यादव (मधुबनी), ओम प्रकाश (वैशाली), सीमा कुमारी (मुंगेर), धर्मेंद्र कुमार (गयाजी), राजेश्वर प्रसाद (पूर्वी चंपारण), विजय कुमार सिंह (रोहतास), अबरार अहमद खां (सिवान) और राकेश रंजन सिंह (अररिया) समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं। वरीयता के आधार पर दिया गया प्रभार विभागीय आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023 और 11 जून 2026 को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत की गई है। इसके अंतर्गत पात्र अधिकारियों को मूल कोटि में वरीयता के आधार पर उच्च पद का प्रभार दिया जाता है। यह नियमित प्रोन्नति से अलग व्यवस्था है। आदेश में प्रभार को अगले आदेश तक लागू रखने का प्रावधान है। प्रभार संभालने की तारीख से मिलेगा आर्थिक लाभ आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों को DSP पद का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से ही निर्धारित आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके लिए वेतन स्तर-9 का प्रावधान किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नियमावली और SOP में निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा। बिहार में 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को DSP बनाया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत चयनित इंस्पेक्टरों को बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के मूल कोटि के पद का प्रभार दिया जाएगा। अधिकारियों को वेतन स्तर-9 के तहत आर्थिक लाभ मिलेगा। यह लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से देय होगा। अरुण कुमार, शालीग्राम और संजय सिंह समेत कई शामिल जारी आदेश की उपलब्ध सूची में अरुण कुमार (नालंदा), शालीग्राम कुमार (जहानाबाद), संजय कुमार सिंह (सारण), जितेंद्र कुमार सिंह (भोजपुर), विजय कुमार (नालंदा), संतोष कुमार सिंह (भोजपुर), वैजनाथ कुमार (पटना), विश्वरंजन सिंह (भागलपुर), शशि भूषण चौधरी (पटना) और जयकांत साव (जमुई) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा धनंजय कुमार (गयाजी), विमल कुमार (जहानाबाद), उमाशंकर राय (कटिहार), अरविंद कुमार (नालंदा), अजय कुमार (पटना), अजीत कुमार (पटना), मुकेश चंद्र कुमार (बेगूसराय), रविंद्र कुमार (सारण), विश्वनाथ भगत (बोकारो) और संजय कुमार गुप्ता (पटना) के नाम भी सूची में हैं। सूची में अभय कुमार सिंह (भोजपुर), रामशंकर सिंह (बेगूसराय), रामविलास सिंह (सुपौल), किशोरी सहचारी (नालंदा), सचिदानंद यादव (समस्तीपुर), सतीश कुमार सिंह (नालंदा), जितेंद्र कुमार (पटना), वीरेंद्र प्रसाद यादव (मधुबनी), ओम प्रकाश (वैशाली), सीमा कुमारी (मुंगेर), धर्मेंद्र कुमार (गयाजी), राजेश्वर प्रसाद (पूर्वी चंपारण), विजय कुमार सिंह (रोहतास), अबरार अहमद खां (सिवान) और राकेश रंजन सिंह (अररिया) समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं। वरीयता के आधार पर दिया गया प्रभार विभागीय आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023 और 11 जून 2026 को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत की गई है। इसके अंतर्गत पात्र अधिकारियों को मूल कोटि में वरीयता के आधार पर उच्च पद का प्रभार दिया जाता है। यह नियमित प्रोन्नति से अलग व्यवस्था है। आदेश में प्रभार को अगले आदेश तक लागू रखने का प्रावधान है। प्रभार संभालने की तारीख से मिलेगा आर्थिक लाभ आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों को DSP पद का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से ही निर्धारित आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके लिए वेतन स्तर-9 का प्रावधान किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नियमावली और SOP में निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।

