ओड़नी-नदी पर बन रहे पुल का DM ने किया निरीक्षण:बांका में 20 नवंबर तक काम किया जाएगा पूरा, टहनियों की छंटाई कराने का दिया निर्देश

ओड़नी-नदी पर बन रहे पुल का DM ने किया निरीक्षण:बांका में 20 नवंबर तक काम किया जाएगा पूरा, टहनियों की छंटाई कराने का दिया निर्देश

बांका जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने अमरपुर-बांका पथ पर बांका प्रखंड अंतर्गत सैजपुर में ओड़नी नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। विभागीय स्तर से पुल का निर्माण कार्य 20 नवंबर 2026 तक पूरा किए जाने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाई जाए। साथ ही निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पुल मजबूत और सुरक्षित बन सके। टहनियों की छंटाई कराने का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुल के एप्रोच पथ के आसपास पेड़ों की कुछ टहनियों को सड़क के नजदीक पाया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार टहनियों की छंटाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर आवागमन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और यातायात सुचारु बना रहना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। पुल का निर्माण पूरा होने से अमरपुर-बांका पथ पर आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। बांका जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने अमरपुर-बांका पथ पर बांका प्रखंड अंतर्गत सैजपुर में ओड़नी नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। विभागीय स्तर से पुल का निर्माण कार्य 20 नवंबर 2026 तक पूरा किए जाने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाई जाए। साथ ही निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पुल मजबूत और सुरक्षित बन सके। टहनियों की छंटाई कराने का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान डीएम ने पुल के एप्रोच पथ के आसपास पेड़ों की कुछ टहनियों को सड़क के नजदीक पाया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार टहनियों की छंटाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर आवागमन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और यातायात सुचारु बना रहना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। पुल का निर्माण पूरा होने से अमरपुर-बांका पथ पर आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *