द्वितीय मां काली कमेटी का गठन:शिकारपुर के चन्द्रभान सैनी अध्यक्ष एवं सुखपाल लोधी प्रधान नियुक्त

द्वितीय मां काली कमेटी का गठन:शिकारपुर के चन्द्रभान सैनी अध्यक्ष एवं सुखपाल लोधी प्रधान नियुक्त

शिकारपुर के मौहल्ला कोट कलां स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर से द्वितीय नवरात्रि के अवसर पर द्वितीय मां काली कमेटी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चन्द्रभान सैनी को अध्यक्ष तथा सुखपाल लोधी को प्रधान नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर निकलने वाली माँ काली की शोभायात्रा को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चन्द्रभान सैनी एवं सुखपाल लोधी ने जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, कमेटी सदस्यों एवं मौहल्ले के गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रधान को शुभकामनाएं दीं तथा द्वितीय माँ काली कमेटी के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *