दरभंगा में राखी के दिन 16 साल का राहुल कुमार लापता हुआ था। उसकी लाश आज पोखर से बरामद हुई है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि हत्या के बाद लाश पोखर में फेंकी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राहुल कुमार वार्ड संख्या-7 निवासी राम पुकार साह का बेटा था। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता नगर पंचायत में मजदूरी करते हैं। राहुल भी लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता था। रक्षाबंधन से करीब दस दिन पहले वह काम से गांव लौटा था। इसके बाद वह अपने बड़े भाई और भाभी के साथ उनके ससुराल छतमन गया था। रक्षाबंधन से एक दिन पहले वह वापस घर लौट आया था। शराब को लेकर विवाद
राहुल के बड़े भाई रवि के मुताबिक, छोटू कुमार राहुल को मोबाइल टावर के पास रखी गई शराब निकालने के लिए ले गया था। राहुल और छोटू ने वहां से शराब निकाली। इसकी जानकारी पर शिव मुखिया को हुई। आरोप है कि शिव मुखिया दोनों को अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद छोटू कुमार को छोड़ दिया गया, जबकि राहुल के साथ मारपीट की गई।
रवि के मुताबिक, जब उसने शिव मुखिया से राहुल के बारे में पूछा तो उसे बताया गया कि राहुल पैदल अपने घर चला गया है। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहुल की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने लाश की सूचना परिजन को दी स्थानीय लोगों की सूचना के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां रानी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही राहुल की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। दरभंगा में राखी के दिन 16 साल का राहुल कुमार लापता हुआ था। उसकी लाश आज पोखर से बरामद हुई है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि हत्या के बाद लाश पोखर में फेंकी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। राहुल कुमार वार्ड संख्या-7 निवासी राम पुकार साह का बेटा था। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता नगर पंचायत में मजदूरी करते हैं। राहुल भी लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता था। रक्षाबंधन से करीब दस दिन पहले वह काम से गांव लौटा था। इसके बाद वह अपने बड़े भाई और भाभी के साथ उनके ससुराल छतमन गया था। रक्षाबंधन से एक दिन पहले वह वापस घर लौट आया था। शराब को लेकर विवाद
राहुल के बड़े भाई रवि के मुताबिक, छोटू कुमार राहुल को मोबाइल टावर के पास रखी गई शराब निकालने के लिए ले गया था। राहुल और छोटू ने वहां से शराब निकाली। इसकी जानकारी पर शिव मुखिया को हुई। आरोप है कि शिव मुखिया दोनों को अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद छोटू कुमार को छोड़ दिया गया, जबकि राहुल के साथ मारपीट की गई।
रवि के मुताबिक, जब उसने शिव मुखिया से राहुल के बारे में पूछा तो उसे बताया गया कि राहुल पैदल अपने घर चला गया है। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहुल की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने लाश की सूचना परिजन को दी स्थानीय लोगों की सूचना के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां रानी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही राहुल की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।